Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना दुखों का करना पड़ेगा सामना

    By Jagran News Edited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 28 Dec 2023 09:34 AM (IST)

    सनातन धर्म में गुरुवार के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी की पूजा और गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए बेहद अहम माना जाता है। गुरुवार के दिन विधिपूर्वक भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है और घर में खुशियों का आगमन होता है। इस दिन कुछ कार्यों को नहीं करना चाहिए।

    Hero Image
    Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली।Guruwar Ke Upay: सनातन धर्म में गुरुवार के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी की पूजा और गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए बेहद अहम माना जाता है। गुरुवार के दिन विधिपूर्वक भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है और घर में खुशियों का आगमन होता है। इस दिन कुछ कार्यों को नहीं करना चाहिए। वरना साधक को जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं कि गुरुवार के दिन किन कामों को करने से बचना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुवार के दिन न करें ये काम

    गुरुवार के दिन केले का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन केले के पेड़ की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि केले के पेड़ में जगत के पालनहार भगवान विष्णु का वास होता है।

    यह भी पढ़ें: Guruwar Ke Upay: गुरुवार को पूजा के समय कर लें इनमें से कोई 1 उपाय, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी

    इसके अलावा इस दिन बाल और नाखुन नहीं काटने चाहिए। माना जाता कि है ऐसा करने से संतान सुख में बाधा का सामना करना पड़ता है।

    गुरुवार के दिन दक्षिण, नैऋत्य कोण की तरफ पूजा-अर्चना नहीं करनी चाहिए।

    इस दिन सिलाई भी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से गुरु कमजोर होता है। अगर गुरु कमजोर हो जाता है, तो व्यक्ति को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है।

    इस दिन किसी का अपमान नहीं करना चाहिए।

    इस दिन कपड़े धोने से बचना चाहिए। इससे कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति पर प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा व्यक्ति को आर्थिक और शारीरिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

    गुरुवार के दिन किसी से पैसों का लेन-देन भी नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से गुरु ग्रह कुंडली में कमजोर होते हैं और व्यक्ति के जीवन में से सुख-शांति चली जाती है।

    गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा के दौरान तिल या सरसों के तेल का दीपक नहीं जलाना चाहिए। इस दिन घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है।

    यह भी पढ़ें: Tulsi Stotra: गुरुवार को पूजा के समय करें इस प्रभावशाली स्तोत्र का पाठ, पूरी होगी मनचाही मुराद

    Author- Kaushik Sharma

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।