Move to Jagran APP

Guru Margi 2022: गुरु मीन राशि में हुए मार्गी, इन 4 राशियों को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना

Guru Margi 2022 देव गुरु बृहस्पति 24 नवंबर को मीन राशि में सीधी चाल से यात्रा करने लगेंगे। गुरु का इस तरह से मार्गी होना कई राशियों के लिए लाभकारी होगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी भी है जिन्हें थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है।

By Shivani SinghEdited By: Published: Wed, 23 Nov 2022 08:59 AM (IST)Updated: Thu, 24 Nov 2022 08:18 AM (IST)
Guru Margi 2022:  गुरु मीन राशि में हुए मार्गी, इन 4 राशियों को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना
Guru Margi 2022: गुरु हो रहे हैं मीन राशि में मार्गी, ये राशियां रहें सतर्क

नई दिल्ली, Guru Margi 2022:  देव गुरु बृहस्पति आज मीन राशि में मार्गी हो गए हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु के मार्गी होने से हर राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ने वाला है। कई राशियों के लिए लाभकारी तो कई राशियों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है।

loksabha election banner

ज्योतिष गणना के अनुसार, गुरु बृहस्पति 13 अप्रैल 2022 को मीन राशि में प्रवेश कर गए थे और 24 जुलाई को वक्री हो गए थे। वही अब 24 नवंबर अपनी स्वराशि मीन राशि में ही मार्गी होने वाले हैं। गुरु बृहस्पति 24 नवंबर को सुबह 4 बजकर 27 मिनट में मीन राशि में सीधी चाल से चलने लगेंगे। गुरु बृहस्पति के मार्गी होने से कई राशियों का लाभ मिलेगा। लेकिन कई राशियां ऐसी भी है जिन्हें इस अवधि में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं गुरु के मार्गी होने से किन राशियों को थोड़ा सावधान रहना है।

Guru Margi 2022: गुरु बृहस्पति की होने वाली है सीधी चाल, इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

सिंह राशि

इस राशि में बृहस्पति अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में थोड़ा उतार चढ़ाव आएगा। कार्य स्थल में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। क्योंकि आप किसी पॉलिटिक्स के शिकार हो सकते हैं। कानूनी मामलों में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए किसी भी कोर्ट कचहरी के काम को संभलकर करें, तो बेहतर होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को थोड़ा अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। इसके साथ ही तनाव हो सकता है।

तुला राशि

इस राशि में बृहस्पति ग्रह छठे भाव में मार्गी हो रहे है यह भाव शत्रु का भाव होता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है क्योंकि शत्रु आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। आपके आसपास मौजूद लोग आपको नीचा दिखाने की कई कोशिशें करेंगे। ऐसे में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। समाज में मान सम्मान बरकरार रहेगा।

Shani Sade Sati And Dhaiya: इन 5 राशियों पर मेहबान हैं शनिदेव, साढ़े साती और ढैय्या पर नहीं होगी अधिक मुश्किल

Weekly Horoscope 21 To 27 November 2022: जानिए मेष से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल, किन राशियों की चमकेगी किस्मत

धनु राशि

इस राशि में बृहस्पति ग्रह चतुर्थ भाव में मार्गी हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। कई मामलों में आपको लाभ मिलेगा लेकिन आपको शारीरिक और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।

Shani Gochar 2023: शनि का राशि परिवर्तन, इन राशियों की खुल जाएगी किस्मत और मिलेगा दुर्भाग्य से छुटकारा

कुंभ राशि

बृहस्पति देव इस राशि में द्वितीय भाव में मार्गी हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए यह समय मिला जुला रहने वाला है। हर एक चीज आपके नियंत्रण में नहीं रहेगी। लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सगे संबंधियों की ओर से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.