Move to Jagran APP

Guru Margi 2022: गुरु बृहस्पति की होने वाली है सीधी चाल, इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

Guru Margi 2022 24 नवंबर को बृहस्पति अपनी स्वराशि मीन राशि में ही मार्गी होने वाले हैं। गुरु का मीन राशि में मार्गी होना कई राशियों के लिए खुशियां ही खुशियां ला सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानिए गुरु बृहस्पति के मार्गी होने से किन राशियों को मिलेगा लाभ

By Shivani SinghEdited By: Published: Fri, 18 Nov 2022 03:53 PM (IST)Updated: Fri, 18 Nov 2022 03:53 PM (IST)
Guru Margi 2022: गुरु बृहस्पति की होने वाली है सीधी चाल, इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत
Guru Margi 2022: गुरु बृहस्पति की होने वाली है सीधी चाल, इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

नई दिल्ली, Guru Margi 2022: वैदिक ज्योतिष गणना के अनुसार, जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है या फिर सीधी या उल्टी चाल चलता है, तो उसका सीधा असर 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है।इन दिनों गुरु बृहस्पति स्वराशि मीन राशि में वक्री चाल से चल रहे हैं वही 24 नवंबर को इसी इसी में सीधी चाल यामी मार्गी हो जाएंगे। गुरु के मार्गी होने से कई राशियों के जीवन पर असर पड़ेगा। आइए जानते हैं कुछ ऐसी राशियों के बारे में जिन्हें गुरु के मार्गी होने का पूरा लाभ मिलेगा।

loksabha election banner

कब हो रहे हैं गुरु बृहस्पति मार्गी

गुरु बृहस्पति मीन राशि में 13 अप्रैल 2022 को प्रवेश कर गए थे। वहीं अब 24 नवंबर अपनी स्वराशि मीन राशि में ही मार्गी होने वाले हैं। गुरु के मार्गी होने का असर कई राशियों पर शुभ पड़ेगा।

गुरु के मार्गी होने से इन राशियों को मिलेगा लाभ

मेष राशि

गुरु बृहस्पति मीन राशि में सीधी चाल चलेंगे। ऐसे में मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। नई नौकरी ढूंढ रहे लोगों को सफलता हासिल होगी। इसके साथ ही रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आय के नए स्तोत्र खुलेंगे, जिससे कर्ज से छुटकारा मिलेगा। बिजनेस में भी लाभ के आसार नजर आ रहे हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरु बृहस्पति का मार्गी होना लाभकारी साबित होगा। इस राशि के जातक अगर किसी बिजनेस या फिर स्टॉक मार्केट में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस समय करना शुभ साबित हो सकता है। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां ही खुशियां आएंगी।

कन्या राशि

गुरु बृहस्पति का मार्गी होने से इस राशि के जातकों को भी लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही जिन लोगों से कहीं पर निवेश किया है उन्हें अब फायदा मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कार्यस्थल में आपके काम की वाहवाही होगी। पति-पत्नी के रिश्तों में सुधार आएगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए गुरु बृहस्पति का मार्गी होना खुशियां लेकर आ रहा है। इस राशि के जातकों को नई नौकरी मिल सकती है या फिर पदोन्नति मिल सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। अगर आपकी शादी नहीं हुई है, तो विवाह के लिए रिश्ते आ सकते हैं। पिरावर के सहयोग से हर काम में सफलता हासिल होगी। कानूनी मामलों में भी आपको सफलता हासिल होगी।

मीन राशि

इस राशि के जातकों के लिए गुरु बृहस्पति के मार्गी होने से आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। नौकरीपेशा लोगों के कार्य की प्रशंसा होगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को भी सफलता हासिल होगी। विवाह होने में किसी भी तरह की समस्या आ रही है, तो गुरु के मार्गी होने से लाभ मिलेगा।

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.