Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gita Jayanti 2023: गीता जयंती पर करें ये उपाय, घर में खुशियों का होगा आगमन

    By Jagran News Edited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 21 Dec 2023 12:03 PM (IST)

    हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन गीता जयंती का पर्व मनाया जाता है। मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। इसलिए एकादशी के दिन को गीता जयंती के रूप मनाया जाता है। इस अवसर पर पूजा और व्रत करने का विधान है। इस वर्ष 22 दिसंबर को गीता जयंती है।

    Hero Image
    Gita Jayanti 2023: गीता जयंती पर करें ये उपाय, घर में खुशियों का होगा आगमन

     धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Gita Jayanti 2023 Ke Upay: हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन गीता जयंती का पर्व मनाया जाता है। मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। इसलिए एकादशी के दिन को गीता जयंती के रूप मनाया जाता है। इस अवसर पर पूजा और व्रत करने का विधान है। इस वर्ष 22 दिसंबर को गीता जयंती है। मान्यता है कि गीता जयंती के दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-व्रत करने से साधक का मन पवित्र होता है। इसके अलावा जीवन की सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। धार्मिक मत है कि गीता जयंती के दिन कुछ उपाय करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा धन का लाभ मिलता है और घर में खुशियों का आगमन होता है। आइए जानते हैं गीता जयंती के दिन कौन से उपाय इंसान के लिए लाभकारी होते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गीता जयंती के उपाय

    गीता जयंती के अवसर पर गीता का पाठ करना या सुनना चाहिए। माना जाता है कि गीता का पाठ करना या सुनने से साधक का मन शांत रहता है और घर में खुशियों का आगमन होता है।

    अगर आप जीवन में धन से संबंधित परेशानी का सामना कर रहे है, तो गीता जयंती के दिन सुबह स्नान करें और भगवान श्रीकृष्ण जी की पूजा करें। इसके बाद उन्हें फल और मिठाई का भोग लगाएं। माना जाता है ऐसा करने से साधक को जीवन में समस्त परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

    यह भी पढ़ें: Gita Jayanti 2023: क्यों मनाई जाती है गीता जयंती ? जानें इसके पीछे का रहस्य

    गीता जयंती के दिन श्रद्धा अनुसार गरीब लोगों को दान देना चाहिए। मान्यता है कि इस कार्य को करने से घर में सुख और शांति बनी रहती है।

    इसके अलावा भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी की माला पहनाएं। इस दौरान निम्न मंत्र का जाप करें। गीता जयंती के दिन इस उपाय को करने से भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    ऊं क्लीं कृष्णाय वासुदेवाय हरि परमात्मने प्रणतः क्लेश्नाशय गोविदाय नमो नमः

    गीता जयंती के दिन 2 केले के पौधें लगाएं। इसके बाद जब केले के पेड़ पर फल आ जाएं, तो उसे गरीब लोगों को दान करें। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास रहता है।

    यह भी पढ़ें: Gita Jayanti 2023: मार्गशीर्ष माह में इस दिन मनाई जाएगी गीता जयंती, जीवन की दशा बदल सकते हैं ये श्लोक

    Author- Kaushik Sharma

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।