Gayatri Mantra: क्या रात में कर सकते हैं गायत्री मंत्र का जाप, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
गायत्री मंत्र न केवल ईश्वर की कृपा प्राप्ति का एक साधन है बल्कि इससे व्यक्ति को अपनी शारीरिक और मानसिक स्थिति में भी लाभ देखने को मिल सकता है। यही कारण है कि गायत्री मंत्र को महामंत्र भी कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात में सोने से पहले भी गायत्री मंत्र का जाप करने पर व्यक्ति को इसके कई लाभ देखने को मिल जाते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गायत्री मंत्र मुख्य रूप से देवी गायत्री को समर्पित माना जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, मां गायत्री की कृपा से व्यक्ति को बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है। ऐसे में आप देवी गायत्री की कृपा प्राप्ति के लिए रोजाना भी गायत्री मंत्र का जाप कर सकते हैं। कई मंत्रों का जाप रात्रि में करना शुभ नहीं माना जाता। ऐसे में चलिए जानते हैं कि क्या गायत्री मंत्र का जाप रात में किया जा सकता है।
गायत्री मंत्र
ॐ भूर्भुवः स्वः
तत्सवितुर्वरेण्यं
भर्गो देवस्य धीमहि
धियो यो नः प्रचोदयात् ॥
मिलेंगे ये लाभ
यदि किसी व्यक्ति को नींद में समस्या बनी हुई है, तो ऐसे में रोजाना सोने से पहले गायत्री मंत्र का जाप आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। वहीं नींद अच्छी आने पर व्यक्ति का स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहता है। रात में गायत्री मंत्र का जाप से वातावरण में मौजूद नकारात्मकता भी समाप्त होती है और सकारात्मकता का प्रवाह बढ़ता है।
ऐसे में इस मंत्र के जाप से बुरे सपने या फिर बार-बार नींद खुलने की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है। इतना ही नहीं रोजाना रात में गायत्री मंत्र का जाप करके सोने से व्यक्ति को तनाव से भी मुक्ति मिल सकती है और व्यक्ति का गुस्सा भी शांत रहता है। वहीं इसके जाप से मन में किसी प्रकार का भय नहीं रहता और व्यक्ति की ध्यान क्षमता भी बढ़ती है।
यह भी पढ़ें - Baby Born in June: जून में जन्मे बच्चों में होती है ये खूबियां, इस करियर में बनाते हैं अपनी पहचान
बस इन नियमों का रखें ध्यान
सूर्यास्त के बाद आप गायत्री मंत्र का जाप मन में ही कर सकते हैं। जब भी जाप करें, तो इस दौरान कुश के आसन पर बैठ जाएं। ध्यान रहे कि आपका मुख पूर्व या पश्चिम की ओर मुख होना चाहिए। मंत्र जाप के लिए आप तुलसी या चंदन की माला का इस्तेमाल कर सकते हैं। जाप करते समय इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि मंत्र का उच्चारण बिलकुल सही होना चाहिए। इन नियमों का ध्यान रखने पर आपको गायत्री मंत्र जाप का पूर्ण लाभ मिलता है।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।