Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Garud Puran: गरुड़ पुराण के अनुसार, अंतिम समय में करें ये काम, होगी मोक्ष की प्राप्ति

    Updated: Wed, 07 Feb 2024 04:37 PM (IST)

    मृत्यु एक ऐसा सत्य है जिसे टाला नहीं जा सकता। जिस भी प्राणी ने इस धरती पर जन्म लिया है उसकी मृत्यु भी तय है। गरुड़ पुराण में मृत्यु और उसके बाद की अवस्था का ही वर्णन किया गया है। साथ ही गरुड़ पुराण में कुछ ऐसी बातें बताई गई हैं जिन्हें अंतिम समय में करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है।

    Hero Image
    Garud Puran: मोक्ष की प्राप्ति के लिए करें ये काम।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Garuda Purana in Hindi: गरुण पुराण, हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण माने गए ग्रंथों में से एक है, क्योंकि इस पुराण में मृत्यु और इसके बाद की स्थिति का वर्णन मिलता है। इस पुराण के मुख्य देवता भगवान विष्णु हैं। गरुड़ पुराण में इस बात का वर्णन किया गया है कि व्यक्ति अपने जीवन के लिए स्वंय जिम्मेदार होता है। गरुड़ पुराण में मोक्ष की प्राप्ति के मार्ग बताया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैसे होती है मोक्ष की प्राप्ति

    हिंदू धर्म में माना जाता है कि जीवनभर अच्छे कर्म करने वाले व्यक्ति को मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। जिस व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है, उसे जन्म मरण के चक्र से छुटकारा मिल जाता है।

    ऐसे लोगों को नहीं मिलता मोक्ष 

    गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जो व्यक्ति अपनी मृत्यु के समय भी मोह माया से मुक्त नहीं हो पाता इस व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति नहीं हो सकती। इसलिए मोक्ष की प्राप्ति के लिए व्यक्ति को अपने अंतिम समय में सांसारिक चीजों का मोह त्याग देना चाहिए।

    करें इन मंत्रों का जाप

    हिंदू धर्म ॐ को एक प्रभावशाली मंत्र माना गया है। साथ ही यह एक मोक्षदायक मंत्र भी है। ऐसे में गरुड़ पुराण में कहा गया है कि जब व्यक्ति की मृत्यु निकट हो तो उसे ॐ मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके साथ ही गरुड़ पुराण के अनुसार, अंतिम समय में गायत्री मंत्र का जाप करने से भी व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। अगर संभव हो तो पवित्र नदी में स्नान भी किया जा सकता है।

    करें ये काम

    गरुड़ पुराण के अनुसार मृत्यु के दौरान व्यक्ति के मुख में तुलसी के पत्ते डालने से भी उसके लिए मोक्ष के द्वार खुल जाते हैं। साथ ही अंतिम समय में भगवान नारायण का नाम लेने से भी व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'