Garud Puran: व्यक्ति को मृत्यु से पहले मिलते हैं ये संकेत, गरुड़ पुराण में बताए गए हैं लक्षण
सनातन धर्म में गरुड़ पुराण (Garud Puran) को अधिक महत्वपूर्ण माना गया है। इसमें अंतिम संस्कार और व्यक्ति की मृत्यु से जुड़ी बातों के बारे में बारे में विस्तार से बताया गया है। गरुड़ पुराण के अनुसार व्यक्ति को मृत्यु से पहले कई खास संकेत मिलते हैं जो अंतिम सांस की तरफ इशारा करते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में गरुड़ पुराण अठारह महापुराण में शामिल हैं। गरुड़ पुराण में व्यक्ति की मृत्यु से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में उल्लेख किया गया है। इसके अलावा इस पुराण में व्यक्ति के कर्मों के हिसाब से अलग-अलग दंड निर्धारित किए गए हैं। गरुड़ पुराण के अनुसार, व्यक्ति की मृत्यु से पहले वाले मिलने वाले संकेतों से पता लगाया जा सकता है कि अंतिम सांस नजदीक है। ऐसे में आइए इस लेख में जानते हैं कि मृत्यु से पहले कौन-से संकेत मिलते हैं।
(Pic Credit-Freepik)
मिलते हैं ये संकेत
- गरुड़ पुराण के अनुसार, यदि व्यक्ति को दीपक के बुझने के बाद कोई महक न आए, तो इससे अंतिम सांस के संकेत मिलते हैं।
- इसके अलावा जब व्यक्ति को तेल और दर्पण में परछाई न दिखाई दे, तो इससे भी मृत्यु के निकट आने के संकेत मिलते हैं।
- गरुड़ पुराण के मुताबिक, अगर आपको अच्छे और बुरे कर्म दिखाई दे रहे हैं। अच्छे कर्म देखने पर सुकून का महसूस होता है। वहीं, बुरे कर्म देखने पर मन में डर पैदा होता है।
- गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जब व्यक्ति चांद और सूर्य की रोशनी न देख पाए, तो यह भी एक मृत्यु के नजदीक आने का संकेत माना जाता है।
- इसके अलावा बालों के टूटने और या तोड़ने पर दर्द न हो, तो समझ लीजिए कि आपकी मृत्यु नजदीक है।
- जब कोई बात बोलना बंद कर दे, तो इससे अंतिम सांस का संकेत माना जाता है।
- इसके अलावा अंतिम समय में व्यक्ति को मरे हुए लोगों की आत्माएं नजर आती हैं।
- अगर आपको ऐसा लगा रहा है कि आपके पास में बैठा व्यक्ति यमदूत है, तो यह भी मृत्यु के आने का संकेत माना जाता है।
- गरुड़ पुराण के अनुसार, अगर आप सपने में अपने पितरों को देख रहे हैं, तो इस सपने को अंतिम सांस का संकेत माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस सपने को देखने को पितृ आपको अपने पास बुला रहे हैं।
यह भी पढ़ें: श्मशान घाट में पीछे मुड़कर क्यों नहीं देखा जाता, Garud Puran में बताया गया है कारण
गरुड़ पुराण से जुड़ी बातें
- गरुड़ पुराण में व्यक्ति मोक्ष प्राप्ति के लिए कई उपायों के बारे में बताया गया है।
- गरुड़ पुराण के अनुसार,व्यक्ति को जीवन में सदाचार का पालन करना चाहिए।
- गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जीव हत्या करना सबसे बड़ा पाप है।
यह भी पढ़ें: Garuda Purana: सूर्यास्त के बाद क्यों नहीं करते अंतिम संस्कार, गरुड़ पुराण में बताए गए हैं कारण
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।