Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Garuda Purana: गरुड़ पुराण से जानें, किन 5 आदतों को अपनाने से व्यक्ति बनता है निर्धन

    By Shantanoo MishraEdited By:
    Updated: Sun, 04 Dec 2022 05:44 PM (IST)

    Garuda Purana हिन्दू धर्म में कई वेद पुराण हैं जिनमें सुगम जीवन जीने के गुण बताए गए हैं। इन्हीं में से एक है गरुड़ पुराण जिनके मुख्य देवता भगवान विष्णु हैं। इसमें सफल जीवन के कई उपायों को बताया गया है जिनसे व्यक्ति सफलता प्राप्त करता है।

    Hero Image
    Garuda Purana: गरुड़ पुराण से जानिए किन आदतों का त्याग व्यक्ति को जल्द से जल्द कर देना चाहिए।

    नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क | Garuda Purana: गरुड़ पुराण का महत्व हिन्दू धर्म में सबसे अधिक है। बता दें कि हिन्दू धर्म में 18 मुख्य पुराण हैं, जिनमें देवी-देवता, धर्म इत्यादि के विषय में विस्तार से बताया गया है। उन्हीं से एक गरुड़ पुराण में जीवन-मृत्यु के विषय साथ-साथ जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए किन आदतों को अपनाना चाहिए और कैसा व्यवहार करना चाहिए इन सबके विषय में भी बताया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु के वाहन गरुड़ और भगवान नारायण के बीच हुए संवाद का पूरा वर्णन किया गया है। आइए जानते हैं कि दैनिक जीवन में किन आदतों को अपनाने से व्यक्ति बनता है निर्धन।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन 5 आदतों का आज ही करें त्याग (Garuda Purana Teaching)

    निंदा करने वाला

    गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जो व्यक्ति अपने मन की संतुष्टि के दूसरों की निंदा करता है या जिसका स्वभाव ऐसा होता है, ऐसा व्यक्ति कभी भी अमीर नहीं बन पता है। उसे सदैव धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसमें अपशब्द बोलने वाले, दूसरों के काम में टांग अड़ाने वाले, दूसरों पर बिना किसी कारण के चीखने वाले भी शामिल हैं।

    सूर्योदय के बाद भी सोने वाले

    गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जो व्यक्ति देर तक सोता है और हर काम में आलस दिखाता है, वह कभी भी धनवान नहीं बन पाता है। साथ ही उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए मनुष्य को हर समय कार्य के लिए तत्पर और उर्जावान रहना चाहिए। साथ ही उसे सूर्योदय से पहले अपना बिस्तर त्याग देना चाहिए। ऐसे ही व्यक्ति का मन और मस्तिष्क तीव्र गती से कार्य करता है।

    परिश्रम से भागने वाला व्यक्ति

    महापुराण गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जो व्यक्ति परिश्रम से भागता है, वह अपने जीवन में कभी सफल व्यक्ति नहीं बन पाता है। साथ ही भविष्य में उसे कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए व्यक्ति को परिश्रम का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए और ऐसे व्यक्ति से माता लक्ष्मी भी प्रसन्न रहती हैं।

    अपने धन पर घमंड करने वाला

    गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जो व्यक्ति अपने पुश्तैनी या कमाए हुए धन पर अत्यधिक घमंड करता है और अपने धन का कुछ हिस्सा दान-धर्म में नहीं लगाता है। उससे माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। साथ ही ऐसा व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर हो जाता है। इसलिए व्यक्ति को दूसरों की सहायता के लिए अपने धन का कुछ हिस्सा दान करना चाहिए और घमंड करने से बचना चाहिए।

    गंदे वस्त्र पहनने वाला व्यक्ति

    गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जो व्यक्ति चाहे वह कितना ही अमीर क्यों न हो, लेकिन हर समय गंदे वस्त्र पहनता है। ऐसे व्यक्ति से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। साथ ही उस व्यक्ति के पास धन से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। इसलिए हर समय साफ कपड़ा पहने और घर को भी साफ-सुथरा रखें।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    comedy show banner
    comedy show banner