Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Garud Puran: गरुड़ पुराण में ये आदतें बताई गई हैं खराब, बन सकती हैं आपकी गरीबी का कारण

    Updated: Fri, 26 Apr 2024 05:14 PM (IST)

    गरुड़ पुराण को सनातन धर्म के मुख्य पुराणों में से एक माना गया है। इसके मुख्य देवता भगवान विष्णु हैं। गरुड़ पुराण में माना गया है कि व्यक्ति अपने जीवन के लिए स्वयं जिम्मेदार होता है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि लक्ष्मी जी की कृपा सदैव आपके ऊपर बनी रहे तो आज ही इन आदतों को छोड़ दें।

    Hero Image
    Garuda Purana in Hindi गरुड़ पुराण में कौन-सी आदतें बताई गई हैं खराब।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Garuda Purana in Hindi: गरुड़ पुराण एक ऐसा ग्रंथ है, जिसमें मृत्यु और उसके बाद की अवस्था का वर्णन किया गया है। यह पुराण केवल इतने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें व्यक्ति की कुछ ऐसी आदतों का भी वर्णन किया गया है, जो उसकी दरिद्रता का कारण बन सकती हैं। माना जाता है कि व्यक्ति की इन आदतों के कारण माता लक्ष्मी उनसे रूठ जाती है और उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    न करें ये गलती

    कुछ लोगों की रात में रसोई घर में गंदे बर्तन छोड़ देने की आदत होती है। लेकिन गरुड़ पुराण में माना गया है कि रसोई में कभी भी रात में झूठे बर्तन छोड़कर नहीं सोना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं। ऐसे में यह आदत आपके लिए आर्थिक तंगी का कारण भी बन सकती है। इसलिए रसोई घर में रात के समय कभी भी झूठे बर्तन छोड़कर नहीं सोना चाहिए।

    दरिद्रता ला सकती है ये आदत

    जल्दी उठने की आदत को स्वास्थ्य की दृष्टि से तो बेहतर माना ही गया है, साथ ही गरुड़ पुराण बताया गया है कि जो व्यक्ति सूर्योदय से पहले उठता है, उसे जीवन में कई अन्य प्रकार के भी लाभ देखने को मिलते हैं। उस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है। वहीं इसके विपरीत देर तक सोने वाले लोगों से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं, जिसे उनके घर में दरिद्रता छाने लगती हैं।

    यह भी पढ़ें -  Swapna Shastra: सपने में छिपकली या सांप देखकर डर गए हैं आप, तो जानिए क्या हो सकता है इसका मतलब?

    जरूर रखें इस बात का ध्यान

    गरुड़ पुराण में माना गया है कि व्यक्ति का साफ-सुथरा रहन बहुत जरूरी है। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी वहीं वास करती हैं, जहां पर स्वच्छता होती है। ऐसे में रोजाना स्नान करने के बाद साफ-सुथरे कपड़े धारण करें। इसके साथ ही अपने घर में साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें, ताकि मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आपको प्राप्त हो सके।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'