विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Swapna Shastra: सपने में छिपकली या सांप देखकर डर गए हैं आप, तो जानिए क्या हो सकता है इसका मतलब?

Published: Fri, 26 Apr 2024 12:55 PM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2024 01:25 PM (IST)

सपने में हमें तरह-तरह की चीजें दिखाई देती हैं। कई सपने देखकर हम डर भी जाते हैं। इसी प्रकार सपने ...और पढ़ें

Dream meaning सपने में जानवर देखने का मतलब।
Dream meaning सपने में जानवर देखने का मतलब।

HighLights

  1. स्वप्न शास्त्र में माना गया है हर सपने का महत्व।
  2. सपने में जानवरों के दिखने का होता है अलग-अलग मतलब।
  3. कुछ जानवरों का सपने में दिखना है शुभ।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Dream Meaning: स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि व्यक्ति का हर सपना आने वाले भविष्य के बारे में कुछ न कुछ संकेत देता है। कई बार सपने में हमें तरह-तरह के जानवर भी दिखाई देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि सपने में गाय, सांप या छिपकली देखने का क्या अर्थ हो सकता है और ये सपने आने वाले समय के बारे में क्या संकेत देते हैं। 

छिपकली के दिखने का अर्थ

स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि यदि आपको सपने में छिपकली दिखाई देती है, तो ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह एक शुभ माना गया है। लेकिन अगर आप सपने में छिपकली को कीट-पतंगे मारते हुए देखते हैं, तो यह एक शुभ संकेत नहीं माना जाता। इसका अर्थ है कि आपको सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि यह किसी बड़े नुकसान की ओर इशारा करता है।

कैसा होता है सांप का दिखना

सपने में सांप देखकर कोई भी डर सकता है और इसका कुछ गलत मतलब निकाल सकता है। लेकिन स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि अगर आपको सपने में सांप दिखता हैं, तो यह एक शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आप जिस कार्य के लिए प्रयासरत जल्द ही सफलता प्राप्त होगी। सपने में सांप के दिखने पर अचानक धन प्राप्ति के योग भी बनते हैं। वहीं, अगर आपने सपने में काले रंग का सांप देखा है, तो इसका अर्थ है कि आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।

यह भी पढ़ें - Swapna Shastra: क्या दोपहर में देखे गए सपने होते हैं सच, जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

गाय का दिखना शुभ या अशुभ

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, गाय को बेहद पवित्र और पूजनीय माना गया है। ऐसे में स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपने में गाय देखना एक शुभ संकेत हो सकता है। इसका मतलब यह है आपको जल्द ही कोई खुशखबरी मिल सकती है, वहीं यह सपना बिजनेस में तरक्की की और भी इशारा करता है।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'