Ganga Saptami 2025 Daan: गंगा सप्तमी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम
वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि (Ganga Saptami 2025) पर गंगा स्नान कर पितरों का तर्पण करने से पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। वहीं पितरों की कृपा साधक पर बरसती है। इस शुभ अवसर पर देवों के देव महादेव और मां गंगा की विशेष पूजा की जाती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, शनिवार 03 मई को गंगा सप्तमी है। यह पर्व हर साल वैशाख माह में शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन गंगा स्नान करने और देवी मां गंगा की पूजा करने से साधक को जन्म-जन्मांतर में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इस शुभ तिथि पर भक्ति भाव से देवों के देव महादेव की भी पूजा की जाती है।
सनातन शास्त्रों में निहित है कि गंगा सप्तमी के दिन स्नान-ध्यान, पूजा, जप-तप और दान-पुण्य करने से साधक को कभी न क्षय होने वाले फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी प्रकार के कष्टों से भी मुक्ति मिलती है। अगर आप भी मां गंगा की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो गंगा सप्तमी के दिन भक्ति भाव से महादेव और देवी मां की पूजा करें। वहीं, पूजा के बाद राशि अनुसार इन चीजों का दान करें।
यह भी पढ़ें: निर्जला एकादशी कब है? नोट करें सही डेट एवं शुभ मुहूर्त
राशि अनुसार दान
- मेष राशि के जातक गंगा सप्तमी के दिन पूजा के बाद लाल रंग के कपड़े का दान करें।
- वृषभ राशि के जातक गंगा सप्तमी के दिन चावल, चीनी और सफेद वस्त्र का दान करें।
- मिथुन राशि के जातक गंगा सप्तमी के दिन मूंग दाल और हरी सब्जियों का दान करें।
- कर्क राशि के जातक गंगा सप्तमी के दिन पूजा के बाद पोहा, दही और चीनी का दान करें।
- सिंह राशि के जातक गंगा सप्तमी के दिन पूजा के बाद गेहूं, मकई और गुड़ का दान करें।
- कन्या राशि के जातक गंगा सप्तमी के दिन पूजा के बाद गौमाता को हरा चारा खिलाएं।
- तुला राशि के जातक गंगा सप्तमी के दिन सफेद रंग के कपड़े और चावल का दान करें।
- वृश्चिक राशि के जातक गंगा सप्तमी के दिन लाल रंग के कपड़े और मसूर दाल का दान करें।
- धनु राशि के जातक गंगा सप्तमी के दिन चने की दाल, मकई और बेसन का दान करें।
- मकर राशि के जातक गंगा सप्तमी के दिन खिचड़ी बनाकर लोगों के मध्य वितरित करें।
- कुंभ राशि के जातक गंगा सप्तमी के दिन छाता, वस्त्र, चमड़े के जूते-चप्पल का दान करें।
- मीन राशि के जातक गंगा सप्तमी के दिन पीले रंग के कपड़े और बेसन के लड्डू का दान करें।
यह भी पढ़ें: हनुमान जी की पूजा से कैसे कम हो जाता है शनि दोष का प्रभाव, स्वयं शनिदेव ने दिया था वरदान
डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।