Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ganga Saptami पर राशि अनुसार करें भगवान शिव का अभिषेक, बन जाएगी बिगड़ी किस्मत

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 01 May 2025 01:56 PM (IST)

    सनातन शास्त्रों में निहित है कि वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि (Ganga Saptami 2025) पर गंगा स्नान करने से जाने-अनजाने में किए गए समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं। साथ ही साधक पर मां गंगा की कृपा बरसती है। मां गंगा की कृपा से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

    Hero Image
    Ganga Saptami 2025: देवों के देव महादेव को कैसे प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि मां गंगा को समर्पित होता है। गंगा सप्तमी के दिन साधक गंगा स्नान कर परम पुण्यदायिनी मां गंगा और महादेव की पूजा की जाती है। देवों के देव महादेव जलाभिषेक से प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा साधक पर बरसती है। महादेव की कृपा से साधक को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही खुशियों से जीवन भर जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिष भी संकटों से निजात पाने के लिए शिव जी के शरण में जाने की सलाह देते हैं। सोमवार समेत विशेष शुभ अवसर पर भक्ति भाव से महादेव की पूजा की जाती है। साथ ही जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया जाता है। अगर आप भी देवों के देव महादेव की कृपा पाना चाहते हैं, तो गंगा सप्तमी पर स्नान-ध्यान के बाद राशि अनुसार अभिषेक करें।

    यह भी पढ़ें: निर्जला एकादशी कब है? नोट करें सही डेट एवं शुभ मुहूर्त

    राशि अनुसार अभिषेक

    • मेष राशि के जातक गंगा स्नान-ध्यान करने के बाद गंगाजल से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
    • वृषभ राशि के जातक गंगा सप्तमी के दिन पूजा के समय कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • मिथुन राशि के जातक गंगा सप्तमी के दिन गंगाजल में दूर्वा मिलाकर भगवान शंकरअभिषेक करें।
    • कर्क राशि के जातक स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल में दूध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • सिंह राशि के जातक गंगा सप्तमी पर गंगाजल में शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • कन्या राशि के जातक पूजा के समय गंगाजल में बिल्वपत्र मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
    • तुला राशि के जातक गंगा सप्तमी के दिन पूजा के समय शुद्ध घी से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक गंगा सप्तमी के दिन गंगाजल में सुगंध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • धनु राशि के जातक गंगा सपत्मी के दिन गंगाजल में मदार के पत्ते मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • मकर राशि के जातक स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल में बेलपत्र मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • कुंभ राशि के जातक गंगा सप्तमी के दिन गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • मीन राशि के जातक पूजा करते समय गंगाजल में दूध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।

    यह भी पढ़ें: हनुमान जी की पूजा से कैसे कम हो जाता है शनि दोष का प्रभाव, स्वयं शनिदेव ने दिया था वरदान

    डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'