Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Festivals 2024: नए साल में इन तारीखों पर पड़ रहे हैं ये मुख्य त्योहार, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Wed, 13 Dec 2023 01:04 PM (IST)

    Festival list 2024 नए साल की शुरुआत के साथ ही लोगों में प्रमुख त्योहारों का इंतजार भी शुरू हो जाता है। हिंदू धर्म में सभी व्रत-त्योहार पंचांग की तिथियों के अनुसार ही मनाए जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आने वाले साल में प्रमुख त्योहार जैसे होली दिवाली नवरात्र और दशहरा आदि कब मनाए जाएंगे। यहां पढ़ें पूरी लिस्ट।

    Hero Image
    Festivals 2024 List नए साल में इन तारीखों पर पड़ रहे हैं ये मुख्य त्योहार।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vrat Tyohar 2024: जल्द ही नए साल यानी 2024 की शुरुआत होने जा रही है। नए साल की शुरुआत के साथ ही त्योहारों का इंजतार भी शुरू हो जाता है। त्योहारों के प्रति लोगों में उत्सुकता देखने को मिलती है, क्योंकि त्योहार एक ऐसा समय है जब व्यक्ति अपने सारे काम और परेशानियां भूलाकर सिर्फ जश्न में मगन रहता है। ऐसे में आइए पढ़ते हैं नए साल में आने वाले प्रमुख त्योहारों की सूची। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रमुख त्योहारों की सूची (Festivals 2024 List)

    15 जनवरी - मकर संक्रांति

    मकर संक्रांति का पर्व नई फसल और नई ऋतु के आगमन का पर्व है। यह त्योहार कई राज्यों में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

    8 मार्च 2024  - महाशिवरात्रि

    शिव भक्त महाशिवरात्रि का बड़े ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। मान्यताओं के अनुसार इसी दिन पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था।

    24 मार्च 2024 - होली

    होली हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह पर्व फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। एक-दूसरे को रंग लगाकर यह पर्व मनाया जाता है।

    9 अप्रैल से 7 अप्रैल 2024 - चैत्र नवरात्रि

    नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे में चैत्र नवरात्रि का आरंभ 9 अप्रैल 2024 से हो रहा है जो 17 अप्रैल 2024 तक मनाई जाएगी।

    19 अगस्त 2024 - रक्षा बंधन

    रक्षा बंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। इस विशेष दिन पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके सफल जीवन के लिए कामना करती हैं।

    26 अगस्त 2024 - जन्माष्टमी

    भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।

    3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2024 - शारदीय नवरात्रि

    हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होती है।

    12 अक्टूबर 2024 - दशहरा

    आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरे का पर्व मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री राम ने रावण पर विजय प्राप्त की थी।

    31 अक्टूबर 2024 - दिवाली

    दिवाली हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पर दिवाली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से  मनाया जाता है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'