February 2025 Wedding Dates: फरवरी महीने में इतने दिन बजेगी शहनाइयां, नोट करें शुभ मुहूर्त एवं तिथि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार फरवरी महीने में (February 2025 Wedding Dates) 12 दिन विवाह का लग्न मुहूर्त है। इस महीने में कई प्रमुख त्योहार मनाए जाएंगे। इनमें वसंत पंचमी और महाशिवरात्रि प्रमुख है। बसंत पंचमी 2 फरवरी को है। वहीं महाशिवरात्रि 26 फरवरी को है। इसके पश्चात मार्च माह में होलाष्टक लग जाएगा। इस दौरान विवाह के कार्यक्रम नहीं किए जाते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में माघ महीने का विशेष महत्व है। इस महीने में गंगा स्नान का विधान है। इस महीने में प्रत्येक दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु संग मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही दान-पुण्य किया जाता है। इस शुभ अवसर पर विवाह समेत सभी प्रकार के मांगलिक कार्य किए जाते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य देव के मकर और कुंभ राशि में रहने के दौरान विवाह करना उत्तम होता है। इसके बाद सूर्य देव मीन राशि में गोचर करते हैं। सूर्य देव के मीन राशि में गोचर के दौरान खरमास लगता है। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। अतः विवाह के लिए फरवरी का महीना उत्तम है। आइए, फरवरी महीने में विवाह मुहूर्त (February 2024 Vivah Muhurat) की तिथियां जानते हैं-
यह भी पढ़ें: दिसंबर महीने में इतने दिन बजेगी शहनाइयां, नोट करें शुभ मुहूर्त एवं तिथि
फरवरी माह विवाह मुहूर्त
- 3 फरवरी को विवाह मुहूर्त है। 3 फरवरी को माघ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस दिन रेवती नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही साध्य एवं रवि योग का संयोग बन रहा है। कुल मिलाकर कहें तो 3 फरवरी विवाह के लिए उत्तम दिन है।
- 6 फरवरी को विवाह मुहूर्त है। 6 फरवरी को माघ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी एवं दशमी तिथि है। इस दिन रोहिणी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही ब्रह्म एवं इंद्र योग का निर्माण हो रहा है।
- 7 फरवरी को विवाह मुहूर्त है। 7 फरवरी को माघ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इस दिन रोहिणी एवं मृगशिरा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही इंद्र और रवि योग का निर्माण हो रहा है।
- 13 फरवरी को विवाह मुहूर्त है। 13 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस दिन मघा और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही शिववास योग का निर्माण हो रहा है।
- 14 फरवरी को विवाह मुहूर्त है। 14 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही सुकर्मा योग का निर्माण हो रहा है।
- 15 फरवरी को विवाह मुहूर्त है। 15 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही भद्रावास योग का निर्माण हो रहा है।
- 16 फरवरी को विवाह मुहूर्त है। इस दिन फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है और हस्त नक्षत्र है।
- 20 फरवरी को विवाह मुहूर्त है। इस दिन फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी है और अनुराधा नक्षत्र है।
- 21 फरवरी को भी फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है और अनुराधा नक्षत्र है।
- 22 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है और अनुराधा नक्षत्र है।
- 23 फरवरी को विवाह मुहूर्त है। इस दिन फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है और मूल नक्षत्र है।
- 25 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है।
यह भी पढ़ें: जनवरी महीने में इतने दिन बजेगी शहनाइयां, नोट करें शुभ मुहूर्त एवं तिथि
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।