Falgun Purnima 2024: फाल्गुन पूर्णिमा के दिन इन बातों का रखें ध्यान, भूलकर भी न करें ये गलतियां
फाल्गुन पूर्णिमा शुक्ल पक्ष के अंत में मनाई जाती है जो हिंदू पंचांग का आखिरी महीना भी है। इस साल यह 25 मार्च को मनाई जाएगी। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने से जीवन में शुभता आती है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में इस दिन को लेकर कई सारे नियम बताए गए हैं जिनका पालन बेहद जरूरी।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Falgun Purnima 2024: सनातन धर्म में फाल्गुन पूर्णिमा का खास महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन चंद्रमा पृथ्वी के बेहद करीब और अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की विधिपूर्वक पूजा करने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसके अलावा इस दिन दान और पुण्य का भी महत्व है।
वहीं, ज्योतिष शास्त्र में इस दिन को लेकर कई सारे नियम बताए गए हैं, जिनका पालन बेहद जरूरी। बता दें, इस साल फाल्गुन पूर्णिमा 25 मार्च को मनाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: Amalaki Ekadashi 2024: आमलकी एकादशी के दिन इस विशेष जल का घर में करें छिड़काव, दूर होंगी जीवन की सभी मुश्किलें
फाल्गुन पूर्णिमा में क्या करें
- श्रद्धा और समर्पण के साथ पूर्णिमा का व्रत रखें।
- भगवान विष्णु की पूजा करें।
- इस दिन भगवान कृष्ण और राधा रानी की पूजा का भी विधान है।
- इस दिन श्रीहरि को खीर का भोग लगाना पुण्यदायी माना जाता है।
- इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
- इस दिन गंगा नदी में पवित्र स्नान करना अत्यधिक शुभ माना जाता है।
- इस दिन गुलाल का दान करें।
- पूर्णिमा के दिन सात्विक चीजों का सेवन करें।
- इस शुभ दिन पर असहाय लोगों की मदद करें।
फाल्गुन पूर्णिमा में क्या न करें
- इस शुभ दिन पर भूलकर भी तामसिक भोजन जैसे - अंडा, प्याज, लहसुन और मांस नहीं खाना चाहिए।
- इस दिन शराब का सेवन करने से बचें।
- इस दिन अपने बाल और नाखून न काटें।
- पूर्णिमा के दिन अपने प्रिय व जीवनसाथी के साथ विवाद करने से बचें।
- इस दिन जुए में शामिल होना अशुभ माना जाता है।
- इस दिन मां का अपमान करने से जीवन में अशुभता आती है।
चंद्र देव नमस्कार मंत्र
दधिशंख तुषाराभं क्षीरॊदार्णव संभवम्।
नमामि शशिनं सॊमं शम्भोर्मकुट भूषणम्॥
यह भी पढ़ें: Kalikan Dham Temple: बेहद दिव्य है शक्तिपीठ कालिकन धाम, इसके जल में स्नान करने से दूर होती हैं आंखों की समस्याएं !
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।