विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amalaki Ekadashi 2024: आमलकी एकादशी के दिन इस विशेष जल का घर में करें छिड़काव, दूर होंगी जीवन की सभी मुश्किलें

Published: Fri, 15 Mar 2024 11:50 AM (IST)

आमलकी एकादशी (Amalaki Ekadashi 2024) का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी ...और पढ़ें

Amalaki Ekadashi 2024: आमलकी एकादशी के दिन इस विशेष जल का घर में करें छिड़काव
Amalaki Ekadashi 2024: आमलकी एकादशी के दिन इस विशेष जल का घर में करें छिड़काव

HighLights

  1. आमलकी एकादशी का दिन बेहद शुभ माना जाता है।
  2. यह दिन जग के पालनहार श्रीहरि विष्णु को समर्पित है।
  3. इस माह यह व्रत 20 मार्च को रखा जाएगा।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Amalaki Ekadashi 2024: आमलकी एकादशी का दिन बेहद शुभ और कल्याणकारी माना जाता है। यह दिन जग के पालनहार श्रीहरि विष्णु को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन सच्ची श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना करने से जीवन की सभी मुश्किलों का अंत होता है। साथ ही विष्णु जी के साथ माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस माह यह व्रत 20 मार्च को रखा जाएगा। ज्योतिष शास्त्र में इस व्रत को लेकर कई सारे नियम बताए गए हैं, जिनको जानना बहुत जरूरी है।

इस दिन भगवान विष्णु को आंवले का फल चढ़ाया जाता है, जिसके चमत्कारी लाभ जीवन में भी देखने को मिलते हैं। आज हम आंवले के पानी से घर में छिड़काव करने के लाभ के बारे में जानेंगे, जो इस प्रकार हैं -

सुख-समृद्धि के लिए

आमलकी एकादशी के दिन आंवले को पवित्र पानी में रख दें। इसके बाद उस पानी के पात्र को लें और ''ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः'' मंत्र का उच्चारण करते हुए पूरे घर में उस पानी का छिड़काव करें। ऐसा करने से घर में सुख-शांति का आगमन होगा। साथ ही गृह-क्लेश समाप्त होगा।

आंवले के पत्तों से ही करें जल का छिड़काव

आमलकी एकादशी के दिन यदि आप आंवले के पानी का पूरे घर में छिड़काव कर रहें हैं, तो उसके पत्ते से ही करें। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन ज्यादा से ज्यादा आंवले से जुड़ी चीजों का उपयोग करना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही धन की देवी भी इससे प्रसन्न होती हैं। ऐसी मान्यता कि यह दिव्य फल हर तरह से लाभकारी है।

आंवले की मिठाई का भोग जरूर लगाएं

आमलकी एकादशी के दिन आंवले से बनी मिठाई का भोग श्रीहरि को लगाना बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इसकी मिठाई का भोग भगवान विष्णु को लगाने से उनकी पूर्ण कृपा मिलती है। साथ ही अक्षय फलों की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत के दिन ऐसे करें बेलपत्र के पेड़ की विशेष पूजा, बरसेगी भगवान शिव की असीम कृपा

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'