Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत पर इन चीजों से करें शिवलिंग का अभिषेक, जीवन में मिलेंगे सभी सुख

    Updated: Sun, 09 Mar 2025 10:34 AM (IST)

    सनातन धर्म में त्रयोदशी तिथि का विशेष महत्व है। हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर विधिपूर्वक प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2025) किया जाता है। इस दिन संध्याकाल में महादेव के संग मां पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। मान्यता के अनुसार प्रदोष व्रत करने से साधक को जीवन में सभी सुख मिलते हैं।

    Hero Image
    Pradosh Vrat 2025: शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? (Pic Credit-AI)

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह का आखिरी प्रदोष व्रत 11 मार्च को किया जाएगा। इस दिन भक्त महादेव के संग मां पार्वती की पूजा करते हैं। साथ ही श्रद्धा अनुसार विशेष चीजों का दान करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इन शुभ कामों को करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही कारोबार में सफलता मिलती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आप महादेव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत के दिन शुभ मुहूर्त में पूजा करें। साथ ही शिवलिंग का अभिषेक करें। माना जाता है कि विशेष चीजों के द्वारा शिवलिंग का अभिषेक करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए?

    प्रदोष व्रत 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Pradosh Vrat 2025 Date and Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 11 मार्च को सुबह 08 बजकर 13 मिनट पर शुरू हो रही है। वहीं, इस तिथि का समापन 12 मार्च (Kab Hai Pradosh Vrat 2025) को सुबह 09 बजकर 11 मिनट पर होगा। ऐसे में 11 मार्च को प्रदोष व्रत किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2025: 11 या 12 मार्च, कब रखा जाएगा मार्च का पहला प्रदोष व्रत? पढ़िए पूजा का सही टाइम

    शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें

    • अगर आप जीवन में दुख और संकट का सामना कर रहे हैं, तो प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन चीजों का शिवलिंग का अभिषेक करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और माहदेव की कृपा प्राप्त होती है।
    • इसके अलावा शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाने से संतान से जुडी समस्या दूर होती है। साथ ही संतान सुख की प्राप्ति होती है। इसके अलावा मन को शांति मिलती है।
    • शिवलिंग का अभिषेक करने के बाद शिवलिंग पर चंदन का तिलक लगाएं। साथ ही जीवन में खुशियों के आगमन के लिए कामना करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से सदैव घर में सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहती है और भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।
    • शहद- धन की प्राप्ति के लिए प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग का शहद से अभिषेक करें। इससे हमेशा धन से तिजोरी भरी रहती है। साथ ही रुके हुए काम जल्द पूरे होते हैं।

    यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2025 Upay: भौम प्रदोष व्रत पर जरूर करें ये उपाय, भोलेनाथ के साथ मिलेगी बजरंगबली की कृपा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्नमाध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।