Move to Jagran APP

Falgun Amavasya 2024: अमावस्या पर रखें इन बातों का ध्यान, पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा

Falgun Amavasya 2024 इस माह अमावस्या तिथि 10 मार्च को मनाई जाएगी। यह दिन पितरों की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार साधक इस दिन भाव के साथ अपने पितरों का तर्पण करते हैं जिससे उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही पितृ दोष से छुटकारा मिलता है। तो आइए इस दिन से जुड़े नियमों के बारे में जानते हैं -

By Vaishnavi Dwivedi Edited By: Vaishnavi Dwivedi Published: Thu, 07 Mar 2024 02:40 PM (IST)Updated: Thu, 07 Mar 2024 02:40 PM (IST)
Falgun Amavasya 2024: अमावस्या के दिन इन बातों का रखें ध्यान

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Falgun Amavasya 2024: अमावस्या तिथि सनातन धर्म में बेहद महत्वपूर्ण मानी गई है। साल में कुल 12 अमावस्या आती है। इस दिन पितरों की पूजा और तर्पण का विधान है। ऐसा कहा जाता है, कि जो लोग पितृ दोष से लगातार परेशान हैं, उन्हें इस अवधि के दौरान पितरों का तर्पण अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके अलावा इस दिन गंगा स्नान और दान करने का भी खास महत्व है।

loksabha election banner

इस माह अमावस्या 10 मार्च, 2024 को मनाई जाएगी। तो आइए इस दिन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण (Falgun Amavasya Significance) बातों को जानते हैं, जिनका पालन करना बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें: Vishnu Sahasranamam Significance: विष्णु सहस्त्रनाम के पाठ से मिलती है जीवन में सफलता, जानिए इसका महत्व

अमावस्या के दिन इन बातों का रखें ध्यान

  • अमावस्या के दिन (Falgun Amavasya) गंगा स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।
  • अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करना बेहद शुभ और कल्याणकारी माना जाता है।
  • इस दिन तिल का दान करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
  • अमावस्या के दिन तामसिक भोजन से दूर रहना चाहिए।
  • इस दिन झूठ, ईर्ष्या और लालच से बचना चाहिए, क्योंकि यह पूजा-पाठ, अनुष्ठान, जप और तप का दिन है।
  • इस दिन भोजन, कपड़े, तिल, गुड़, कंबल, घी, आदि चीजों का दान करना चाहिए।
  • इस दिन विद्वान ब्राह्मणों व गरीबों को भोजन खिलाना चाहिए।
  • इस दिन तुलसी पत्र, पीपल और बेलपत्र तोड़ने से बचना चाहिए।
  • इस दिन कोई भी नया कार्य नहीं शुरू करना चाहिए।
  • अमावस्या के दिन अतिथि का अनादर नहीं करना चाहिए।
  • इस दिन तीर्थ स्थलों पर जाना चाहिए।
  • इस दिन सात्विकता का पालन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2024 Upay: होलिका दहन के दिन अवश्य करें ये उपाय, मां लक्ष्मी जमकर बरसाएंगी कृपा

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.