Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Holika Dahan 2024 Upay: होलिका दहन के दिन अवश्य करें ये उपाय, मां लक्ष्मी जमकर बरसाएंगी कृपा

    होली सबसे उत्साहपूर्ण हिंदू त्योहारों में से एक है जिसे भारतीयों द्वारा बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार यह हर फाल्गुन महीने में मनाई जाती है। इस साल यह 25 मार्च 2024 दिन सोमवार को मनाई जाएगी। तो आइए होलिका दहन के दिन (Holika Dahan 2024 Ke Upay) किए जाने वाले कुछ कारगर और चमत्कारी उपाय के बारे में जानते हैं -

    By Vaishnavi Dwivedi Edited By: Vaishnavi Dwivedi Updated: Thu, 07 Mar 2024 02:09 PM (IST)
    Hero Image
    Holika Dahan 2024 Ke Upay: होलिका दहन के चमत्कारी उपाय

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Holika Dahan 2024 Ke Upay: होली का पर्व रंगों और उत्साह से भरा होता है। इसका इंतजार लोग बेसब्री के साथ करते हैं। यह पर्व हर साल धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ऐसे में जब यह पर्व इतने करीब है, तो इस दिन से जुड़े कुछ अचूक उपायों को जानते हैं, जो बेहद कारगर हैं। इस साल होली 25 मार्च, 2024 को मनाई जाएगी। वहीं, एक दिन पहले यानी 24 मार्च को होलिका दहन मनाया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    होलिका दहन के चमत्कारी उपाय

    लौंग का उपाय

    होलिका दहन के दिन उसकी अग्नि में 5 लौंग और कपूर डालें। ऐसा करने से आपको मानसिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। साथ ही जिस वजह से आप लंबे समय से परेशान थे उन चीजों से आपको मुक्ति मिलेगी। ऐसे में इस दिन यह उपाय अवश्य करें।

     सूखे नारियल का उपाय

    होलिका दहन के दिन अपने ऊपर से सूखे नारियल को 7 बार घुमाएं और उसे अग्नि में डाल दें। इस उपाय को करने से आपकी सभी नकारात्मकता समाप्त हो जाएगी। साथ ही आपके जीवन से मुश्किलों का अंत होगा।

    मां लक्ष्मी की विशेष पूजा

    होलिका दहन के दिन धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। ऐसे में सुबह उठकर देवी लक्ष्मी की पूजा विधिपूर्वक करें। इसके बाद ब्राह्मणों को भोजन कराएं और उन्हें दक्षिणा दें। असहाय लोगों की मदद अवश्य करें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक मुश्किलें समाप्त हो जाएंगी। साथ ही घर में बरकत बनी रहेगी।

    शरीर पर लगाएं यह उबटन

    होलिका दहन के दिन शरीर पर काली सरसों या फिर बेसन का उबटन बनाकर अवश्य लगाएं। इसके बाद उसे छुड़ा लें और फिर अग्नि में जाकर डाल दें। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन उबटन लगाने से शारीरिक रोगों और नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा मिलता है।

    यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2024: शिवलिंग पर चढ़ाएं राशि अनुसार ये चीजें, और भी खास हो जाएगी महाशिवरात्रि

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'