Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dussehra 2023: दशहरे पर रावण के साथ-साथ मन की बुराइयों का भी किया जाता है अंत, यहां जानें दहन का सही मुहूर्त

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Sat, 21 Oct 2023 01:29 PM (IST)

    Dussehra 2023 Date हिंदू धर्म में दशहरे का पर्व धर्म की अधर्म पर जीत के रूप में मनाया जाता है। शारदीय नवरात्रि की 9 दिन बाद यानी दशमी तिथि पर देशभर में विजयदशमी का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में कोई भी शुभ या धार्मिक कार्य सही मुहूर्त देखकर किया जाता है। ऐसे में रावण दहन भी सही मुहूर्त में करने का विधान है।

    Hero Image
    Dussehra 2023: यहां पढ़ें दशहरे पर रावण दहन का सही मुहूर्त।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Vijayadashami 2023: आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजयदशमी या दशहरे का पर्व मनाया जाता है। दशहरे को रावण पर भगवान श्री राम की विजय के रूप में मनाया जाता है। साथ ही अन्य धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन महिषासुर नामक दानव पर देवी दुर्गा ने विजय प्राप्त की थी। वर्ष 2023 में विजयदशमी का त्योहार 24 अक्टूबर, मंगलवार के दिन मनाया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रावण दहन का मुहूर्त (Ravana Dahan Muhurat)

    उदया तिथि के अनुसार, इस साल 24 अक्टूबर, मंगलवार के दिन दशहरे का त्योहार मनाया जाएगा। विजयादशमी के दिन रावण दहन प्रदोष काल में करने का विधान है। ऐसे में रावण दहन का मुहूर्त 24 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 43 मिनट से अगले ढाई घंटे तक रहने वाला है। ऐसे में इस दौरान रावण दहन किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें - Shardiya Navratri 2023: महाष्टमी पर खोइछा भरकर की जाती है माता की विदाई, जानें महत्व और विधि

    विजयादशमी का महत्व (Importance of Vijayadashami)

    विजयादशमी का दिन वह दिन है जब भगवान राम ने रावण का वध करते हुए अधर्म पर धर्म की स्थापना की थी। साथ ही यह वह दिन भी है जब मां दुर्गा ने महिषासुर नामक दैत्य का वध किया था। यही कारण है की इसे विजयदशमी के नाम से जाना जाता है। इस दिन लोग रावण का पुतला बनाकर उसका दहन करते हैं। यह उत्सव केवल यहीं पर समाप्त नहीं होता, बल्कि इसके साथ-साथ लोग अपने अंदर के रावण यानी बुराइयों का भी दहन करने का संकल्प लेते हैं।

    यह भी पढ़ें -  Vijayadashami 2023: बेहद खास है इस बार विजयादशमी, रामचरितमानस के इन शक्तिशाली श्लोक का करें पाठ

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'