विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dream Interpretation: सपने में कभी गाय देखी है, जानें इसका क्या है अर्थ

By Edited By: Amit Singh
Published: Sat, 31 Dec 2022 11:27 PM (GMT+05:30)

Dream Interpretation सपने में हम न जाने क्या-क्या देखते हैं और सुबह उठ कर उसके बारे में बात करते हैं ...और पढ़ें

Dream Interpretation: सपने में कभी गाय देखी है, जानें इसका क्या है अर्थ
Dream Interpretation: सपने में कभी गाय देखी है, जानें इसका क्या है अर्थ

नई दिल्ली। Dream Interpretation: सोते समय हमारा खुद पर बस नहीं होता है। हम न जाने कौन-कौन से सपने देख लेते हैं। उठने के बाद कई बार हम उन सपनों को भूल भी जाते हैं। हालांकि हर सपने का कुछ न कुछ मतलब जरूर होता है। सोते वक्त देखे गए सपने का हमारी असल जिंदगी से कोई न कोई कनेक्शन होता ही है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति ने सपने में गाय देखी है तो इसका क्या अर्थ होता है। चलिए जानते हैं।

सपने में गे दिखाई देने का मतलब

1. यदि सपने में व्यक्ति गाय को खुद की ओर आता देखता है तो इस स्वप्न को शुभ मानिए। इस सपने को देखने के बाद सुबह आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि भी आती है। मालूम हो कि ऐसी स्थिति में गाय देखना धन आगमन का भी संदेश होता है।

2. यदि सपने में किसी को गाय का मुंह खुला दिखता है तो यह भी शुभ स्वप्न होता है। इसका अर्थ होता है आपको अपने क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आपको अपने करियर और व्यापार में वृद्धि मिलेगी। कहते हैं सपने में गाय का मुख खुला हो तो धन प्राप्ति भी होती है।

Mulank 5 Numerology Prediction 2023: 5, 14 और 23 को जन्मे लोगों का कैसा रहेगा नया साल, जानिए वार्षिक राशिफल

3. यदि सपने में गाय का बछड़ा दिख जाए तो इसे भी शुभ मानें। इस सपने का अर्थ होता है आने वाले दिनों में आपको तरक्की मिलेगी और धन का लाभ होगा। नया काम करने पर आपको खूब सफलता मिलेगी। यदि आपके बच्चे हैं तो बछड़ा दिखना बच्चों के आगे बढ़ने का संकेत भी होता है। बच्चों को करियर में सफलता मिल सकती है।

4. यदि सपने में गाय को रोटी खिला रहे हैं तो ये भी शुभ संकेत है। इस सपने को देखने का अर्थ है जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होना और बीमारियां दूर भागना। यदि व्यक्ति बीमार है और ये सपना देखता है तो समझिए उसे बीमारी से जल्द ही छुटकारा मिलने वाला है।

Kiara Advani Horoscope 2023: बॉलीवुड अदाकारा कियारा आडवाणी के लिए कैसा रहेगा नया साल, यहां जानिए

Kartik Aryan Horoscope 2023: हिट स्टार कार्तिक आर्यन के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल, यहां पढ़िए