Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kiara Advani Horoscope 2023: बॉलीवुड अदाकारा कियारा आडवाणी के लिए कैसा रहेगा नया साल, यहां जानिए

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Sat, 31 Dec 2022 07:14 PM (IST)

    Kiara Advani Horoscope 2023 बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा चुकी कियारा आडवाणी के लिए आने वाला साल बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। नए साल में उन्हें कई नए प्रोजेक्ट मिलेंगे और वह नाम कमाएंगी। देखिए कियारा आडवाणी का वार्षिक राशिफल।

    Hero Image
    Kiara Advani Horoscope 2023: कैसा रहने वाला है कियारा आडवाणी के लिए आने वाला साल?

    नई दिल्ली, अक्षत पंड्या, अहमदाबाद | Kiara Advani Horoscope 2023: बीते सालों में बॉलीवुड में खूब नाम कमाने वाली कियारा आडवाणी साल 2023 में भी धमाल मचाने वाली हैं। बीते साल 2022 में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है और उनकी फिल्मों ने ताबड़तोड़ कमाई की है। आने वाला नया साल 2023 में भी उनके लिए सफलता से भरा रहेगा, इसके संकेत मिल रहे हैं। आइए जानते हैं सूर्य और लग्न कुंडली से कैसा रहेगा कियारा आडवाणी के नया साल।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपार सफलता के बन रहे हैं योग

    नया साल कियारा के लिए सबसे अहम साल होने वाला। उन्हें अपने काम के चलते खूब नाम मिलने वाला है। सूर्य देव कुंडली के दशम भाव में गोचर करेंगे जिसके कारण, इन्हें कई क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। लेकिन राहु ग्रह के कारण मेहनत करते रहना होगा। कियारा इस साल काफी बिजी रहने वाली हैं। जनवरी 2023 में उन्हें कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है, इसके संकेत भी मिल रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा से उनकी शादी की चर्चा है। राशिफल के अनुसार आने वाला वर्ष विवाह की संभावनाएं भी प्रबल हैं।

    क्या शादी के बाद मिलेगी सफलता?

    सफलता की बात है तो इस वक्त कियारा को सफलता प्राप्त करने में कोई रोक नहीं सकता है। आने वाले साल 2023 में मेगास्टार बनने के वह बहुत नजदीक हैं। इसके साथ यह भी बता दें कि विवाह का उनके करियर पर अच्छा और सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

    जन्मदिन के ग्रहों में शुभ योग बन रहा है

    कियारा आडवाणी के जन्मदिन पर बृहस्पति-चंद्र गजकेसरी योग बना था। इस योग में जन्म लेने वाले सभी जातक बहुत भाग्यशाली होते हैं। साथ ही वह अपने जीवन में बहुत प्रसिद्धि और धन की प्राप्ति करते हैं।

    फरवरी का महीना रहेगा खास

    वर्ष 2023 में फरवरी का महीना कियारा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। उन्हें इस महीने हर कार्य में सफलता मिलेगी, इसकी संभावनाएं अधिक हैं।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।