विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kartik Aryan Horoscope 2023: हिट स्टार कार्तिक आर्यन के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल, यहां पढ़िए

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
Published: Sat, 31 Dec 2022 07:28 PM (GMT+05:30)

Kartik Aryan Horoscope 2023 बॉलीवुड में हिट पर हिट देने वाले एक्टर कार्तिक आर्यन के लिए आने वाला साल बहुत ...और पढ़ें

Kartik Aryan Horoscope 2023: कैसा रहेगा कार्तिक आर्यन के लिए आने वाला साल।
Kartik Aryan Horoscope 2023: कैसा रहेगा कार्तिक आर्यन के लिए आने वाला साल।

नई दिल्ली, अक्षत पंड्या, अहमदाबाद | Kartik Aryan Horoscope 2023: वर्ष 2022 बॉलीवुड के लिए भले ही सकारात्मक न रहा हो, लेकिन कार्तिक आर्यन के लिए यह साल धमाकेदार सबित हुआ है। ओटीटी प्लेटफार्म पर उनकी फिल्म भूल भूलैया-2 और फ्रेडी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार आने वाला साल 2023 भी कार्तिक आर्यन के लिए शुभ रहने वाला है।

कैसा रहेगा नया साल?

साल 2022 की तरह नए साल में भी कार्तिक आर्यन बड़ी फिल्में लेकर आएंगे। उनकी सूर्य कुंडली और लग्न कुंडली का आकलन कर यह समझ आ रहा है कि वह इस साल भी रीमेक फिल्मों में अधिक नजर आएंगे। सूर्य कुंडली के अनुसार मई में उन्हें खूब नाम मिलेगा। देनदारी भी हो सकती है। जून का महीना संभलने योग्य रहेगा। जुलाई का महीना एक टर्निंग प्वाइंट की तरह साबित होगा।

अप्रैल माह तक का समय इनके लिए बहुत ही शुभ है। इस अवधि में उन्हें नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। इससे उनकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अक्टूबर का महीना भी उनके करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट हो सकता है।

अप्रैल मास में बृहस्पति देव मेष राशि में प्रवेश करेंगे और राहु महाराज के मेष राशि में होने से गुरु-राहु चांडाल योग बनेगा। ऐसे में अप्रैल से लेकर अक्टूबर तक कार्तिक आर्यन काफी बिजी नजर आ सकते हैं। इस साल कुंडली में बुध की स्थिति को देखते हुए कुछ बड़ा निवेश कर सकते हैं। साथ ही वह नए साल में व्यापार में भी अपना हाथ आजमा सकते हैं।

कार्तिक आर्यन 2023 में कैप्टन इंडिया, सत्यप्रेमकी कथा, आशिकी 3, शहजादा, हेराफेरी 3 जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।