Dream Astrology: किन्नरों की दुआओं में होता है बहुत असर, लेकिन क्या उनका सपने में आना है शुभ?
Dream Interpretation रात को सोते समय हर व्यक्ति सपने देखता है। स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि हर सपना हमारे भविष्य को लेकर कुछ-न-कुछ संकेत देता है। ...और पढ़ें

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Kinnar in Dreams: हिंदू मान्यताओं के अनुसार, किन्नरों की दुआओं में बहुत असर होता है। ऐसा माना जाता है कि जब वह किसी व्यक्ति को दिल से दुआ देते हैं तो उस व्यक्ति की किस्मत बदल सकती है। लेकिन क्या किन्नरों का सपने में आना भी शुभ है। आइए जानते हैं इस विषय में।
जब सपने में किन्नर को गुस्से में देखना
यदि आप अपने सपने में किसी किन्नर को गुस्सा करते हुए देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना शुभ नहीं माना जाता। इसका अर्थ हो सकता है कि आपका कोई जरूरी कार्य अधूरा रह सकता है। या फिर इसका दूसरा अर्थ यह भी है कि आपकी कोई इच्छा अधूरी रह जाएगी।
जब आशीर्वाद दें किन्नर
असल जीवन में किन्नर का आशीर्वाद देना व्यक्ति के भाग्य खोल सकता है। यदि सपने में भी किसी व्यक्ति को किन्नर आशीर्वाद देते हुए दिखते हैं तो इसे बहुत ही शुभ माना गया है। इस सपने का अर्थ है कि बहुत जल्द आपको कोई खुशखबरी मिलने वाली है। वहीं अगर सपने में किन्नर आपको गेहूं या सिक्का देते हुए दिखाई दें तो यह इस बात की ओर इशारा करता है कि आरकी कोई दबी हुई इच्छा जल्दी ही पूरी होने वाली है।
यह भी पढ़ें - Roti Ke Niyam: रोटी बनाते समय इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो हमेशा भरा रहेगा अन्न का भंडार
किन्नरों की लड़ाई
यदि आपको सपने में किन्नर आपस में लड़ाई करते हुए दिखाई देते हैं, तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार इसे एक शुभ संकेत नहीं माना गया। इस सपने का अर्थ हो सकता है कि निकट भविष्य में आपको कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए ऐसा सपना आने पर सावधान हो जाएं।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।