Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shani Jayanti 2024: शनि जयंती पर करें राशि अनुसार इन चीजों का दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

    शनि जयंती के दिन न्याय के देवता शनिदेव की पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही जीवन में व्याप्त दुखों से निजात पाने हेतु व्रत-उपवास रखा जाता है। सनातन धर्म शास्त्रों में निहित है कि ज्येष्ठ अमावस्या तिथि पर शनिदेव का अवतरण हुआ है। शनिदेव के पिता सूर्य देव एवं माता छाया हैं। धार्मिक मत है कि शनिदेव की पूजा करने से साधक को शनि दोष से मुक्ति मिलती है।

    By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Sun, 26 May 2024 07:00 PM (IST)
    Hero Image
    Shani Jayanti 2024: शनि जयंती पर करें राशि अनुसार इन चीजों का दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shani Jayanti 2024: ज्योतिषीय गणना के अनुसार 06 जून को ज्येष्ठ अमावस्या है। यह पर्व हर वर्ष ज्येष्ठ अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन न्याय के देवता शनिदेव की पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही जीवन में व्याप्त दुखों से निजात पाने हेतु व्रत-उपवास रखा जाता है। सनातन शास्त्रों में निहित है कि ज्येष्ठ अमावस्या तिथि पर शनिदेव का अवतरण हुआ है। शनिदेव के पिता सूर्य देव एवं माता छाया हैं। धार्मिक मत है कि शनिदेव की पूजा करने से साधक को शनि दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही आय और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। अगर आप भी कुंडली में व्याप्त अशुभ ग्रहों को समाप्त करना चाहते हैं, तो शनि जयंती पर विधि-विधान से न्याय के देवता की पूजा करें। साथ ही पूजा के बाद राशि अनुसार दान करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: कब और कैसे हुई धन की देवी की उत्पत्ति? जानें इससे जुड़ी कथा एवं महत्व


    राशि अनुसार दान

    • मेष राशि के जातक शनि जयंती पर लाल रंग के मौसमी फल और वस्त्र का दान करें।
    • वृषभ राशि के जातक शनिदेव की कृपा पाने के लिए चावल, चीनी और दूध का दान करें।
    • मिथुन राशि के जातक मोक्ष प्रदाता को प्रसन्न करने हेतु शनि जयंती पर नीले रंग के वस्त्र का दान करें।
    • कर्क राशि के जातक शनि जयंती पर चावल और सफेद रंग के वस्त्र का दान करें।
    • सिंह राशि के जातक शनि जयंती पर आर्थिक स्थिति के अनुसार लाल रंग के वस्त्र का दान करें।
    • कन्या राशि के जातक शनि जयंती पर गौशाला में चारा हेतु अर्थ का दान करें।
    • तुला राशि के जातक शनिदेव की कृपा पाने के लिए राहगीरों के मध्य लस्सी वितरित करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक पूजा-पाठ के बाद शनि जयंती पर राहगीरों को गन्ने का रस पिलायें।
    • धनु राशि के जातक शनि देव को प्रसन्न करने हेतु लोगों के मध्य मोर पंख का दान करें।
    • मकर राशि के जातक शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शिव मंदिर में डमरू का दान करें
    • कुंभ राशि के जातक शनिदेव की कृपा पाने के लिए चमड़े के चप्पल,उड़द की दाल और छाते का दान करें।
    • मीन राशि के जातक शनिदेव की कृपा पाने हेतु पके केले, बेसन के लड्डू, बेसन आदि चीजों का दान करें।

    यह भी पढ़ें: आखिर किस वजह से कौंच गंधर्व को द्वापर युग में बनना पड़ा भगवान गणेश की सवारी?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।