Jyeshtha Amavasya 2023: ज्येष्ठ अमावस्या के दिन करें ये उपाय, जरूर प्राप्त होगा शनिदेव का आशीर्वाद
Jyeshtha Amavasya 2023 सनातन धर्म शास्त्रों में निहित है कि ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को न्याय के देवता शनि देव का जन्म हुआ है। इसके लिए ज्येष्ठ माह में अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है। इस दिन शनि देव की पूजा-अर्चना की जाती है।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Jyeshtha Amavasya 2023: हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महीने में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के अगले दिन अमावस्या तिथि पड़ती है। इस प्रकार साल 2023 में ज्येष्ठ अमावस्या 19 मई को है। इस दिन शनि जयंती भी है। सनातन धर्म शास्त्रों में निहित है कि ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को न्याय के देवता शनि देव का जन्म हुआ है। इसके लिए ज्येष्ठ माह में अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है। इस दिन शनि देव की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही शनिदेव की कृपा और आशीर्वाद प्राप्ति हेतु दान भी किया जाता है। अगर आप भी न्याय के देवता शनि देव की कृपा पाना चाहते हैं, तो ज्येष्ठ अमावस्या पर ये उपाय जरूर करें। आइए जानते हैं-
- शनि देव की कृपा पाने के लिए ज्येष्ठ अमावस्या के दिन स्नान-ध्यान करने के बाद काले वस्त्र धारण करें। इसके बाद शनिदेव को नीले रंग का पुष्प, सरसों का तेल, काले तिल आदि चीजें अर्पित करें। साथ ही विधिवत शनि देव की पूजा करें।
- ज्येष्ठ अमावस्या के दिन काले कपड़े, सरसों का तेल, लोहे, उड़द दाल आदि का दान करें। साथ ही गरीबों एवं जरूरतमंदों को खाना खिलाएं। ऐसा करने से न्याय के देवता शनिदेव प्रसन्न होते हैं। साथ ही जातक पर शनि देव की विशेष कृपा बरसती है।
- ज्येष्ठ अमावस्या के दिन किसी भी असहाय व्यक्ति का दिल न दुखाएं। यथा शक्ति तथा भक्ति का भाव रख जरूरतमंदों की आर्थिक मदद करें। ऐसा करने से शनि देव शीघ्र प्रसन्न होते हैं।
- ज्येष्ठ अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान करें। अगर सुविधा नहीं है, तो पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। इसके पश्चात, बहती जलधारा में काले तिल प्रवाहित करें।
- शनि जयंती के दिन पीपल वृक्ष को जल का अर्घ्य दें। इसके पश्चात, दीपक जलाकर पीपल पेड़ के समक्ष शनि स्तुति करें। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं ।
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।