Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Love Marriage Upay: लव मैरिज में आ रही बाधा को दूर करने के लिए करें ये उपाय, जल्द पूरी होगी मनोकामना

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 29 May 2023 02:35 PM (IST)

    Love Marriage Upay सनातन धर्म में विवाह के 8 प्रकार हैं। इनमें ब्रह्म विवाह देव विवाह आर्ष विवाह और प्राजापत्य विवाह को उत्तम माना गया है। वर्तमान समय में ब्रह्म विवाह को अरेंज्ड मैरिज और गंधर्व विवाह को प्रेम विवाह कहा जाता है।

    Hero Image
    Love Marriage Upay: लव मैरिज में आ रही बाधा को दूर करने के लिए करें ये उपाय

    नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Love Marriage Upay: सनातन धर्म में विवाह को पवित्र और शुभ कर्म कांड माना गया है। इसके लिए शादी-विवाह समेत सभी शुभ कार्य में उत्सव जैसा माहौल रहता है। धर्म पंडितों की मानें तो सनातन धर्म में विवाह के 8 प्रकार हैं। इनमें ब्रह्म विवाह, देव विवाह, आर्ष विवाह और प्राजापत्य विवाह को उत्तम माना गया है। वर्तमान समय में ब्रह्म विवाह को अरेंज्ड मैरिज कहा जाता है। इस विवाह में लड़का और लड़की दोनों सहमत होकर माता-पिता की मर्जी से विवाह करते हैं। वहीं, गंधर्व विवाह को प्रेम विवाह कह सकते हैं। इसमें लड़का और लड़का प्रकृति को साक्षी मानकर विवाह करते हैं। आजकल गंधर्व विवाह यानी प्रेम विवाह ट्रेंड में है। इस विवाह में लड़का और लड़का एक दूसरे को पसंद करते हैं। दोनों एक दूसरे को जानते और पहचानते हैं। हालांकि, कभी-कभार माता-पिता की सहमति न मिलने पर लव मैरिज में बाधा आ जाती है। शास्त्र में लव मैरिज में आ रही बाधा को दूर करने के लिए उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से लव मैरिज में आ रही बाधा दूर हो जाती है। अगर आप भी लव मैरिज करना चाहते हैं, तो ये उपाय जरूर करें। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    - अगर आपको लव मैरिज के लिए माता-पिता की सहमति नहीं मिल रही है, तो शुक्ल पक्ष के पहले गुरुवार के दिन स्नान-ध्यान करने के बाद पीला वस्त्र धारण करें। इसके पश्चात, आचमन कर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधि-विधान पूर्वक पूजा उपासना करें। इस समय ’ॐ लक्ष्मी नारायण नमः’ मंत्र का जाप करें। इस उपाय को लगातार 11 गुरुवार तक करना है। इससे लव मैरिज की संभावना बढ़ जाती है।

    - अगर आप लव मैरिज करना चाहते हैं, तो हर गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के मंदिर जाकर पूजा करें और प्रसाद भेंट करें। भगवान को अर्पित प्रसाद को मंदिर परिसर में उपस्थित लोगों के मध्य वितरित कर दें। इस उपाय को लगातार तीन महीने तक करें।

    - लव मैरिज में आ रही बाधा को दूर करने के लिए हर शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान से निवृत होकर लाल वस्त्र धारण करें। इसके पश्चात, पास के दुर्गा मंदिर में जाकर जगत जननी मां दुर्गा को श्रृंगार का सामान भेंट करें। इस उपाय को कम से कम 16 शुक्रवार तक करें। इससे लव मैरिज के योग बनते हैं।

    - अगर आप प्रेम प्रसंग में हैं और लव मैरिज करना चाहते हैं, लेकिन किसी कारणवश शादी नहीं हो रही है, तो प्रेम के प्रतीक भगवान श्रीकृष्ण मंदिर जाएं। विधि विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कर उन्हें बांसुरी भेंट करें। इस समय “ॐ क्लीं कृष्णाय नमः” मंत्र का जाप करें।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।