Vaishakh Purnima 2023: वैशाख पूर्णिमा पर गुलाब से करें ये आसान उपाय, चंद दिनों में बन जाएंगे धनवान
Vaishakh Purnima 2023 धन की देवी मां लक्ष्मी को लाल रंग अति प्रिय है। इसके लिए साधक मां को लाल गुलाब अर्पित करते हैं। अगर आप भी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो वैशाख पूर्णिमा को मां लक्ष्मी को लाल गुलाब भेंट करें।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Vaishakh Purnima 2023: हिंदी पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी के अगले दिन पूर्णिमा तिथि पड़ती है। इस प्रकार साल 2023 में वैशाख पूर्णिमा 5 मई को है। इस दिन चंद्र ग्रहण भी पड़ने वाला है। हालांकि, चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसके लिए सूतक भी मान नहीं होगा। सनातन शास्त्रों में पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान के साथ पूजा, जप और तप का विधान है। इसके साथ ही आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए विशेष उपाय भी किए जाते हैं। अगर आप भी आर्थिक तंगी से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो वैशाख पूर्णिमा पर गुलाब के फूल से ये आसान उपाय जरूर करें। आइए जानते हैं-
- अगर आपके हर काम में बाधा आती है और लाख कोशिशों के बावजूद आप काम में सफल नहीं हो पा रहे हैं, तो वैशाख पूर्णिमा की रात में बहती जलधारा में मां लक्ष्मी को प्रणाम कर तीन गुलाब और तीन बेले के फूल को प्रवाहित करें। इस उपाय को करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। साथ ही धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। उनकी कृपा से घर में सुख, शांति और धन का आगमन होता है।
- धन की देवी मां लक्ष्मी को लाल रंग अति प्रिय है। इसके लिए साधक मां को लाल गुलाब अर्पित करते हैं। अगर आप भी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो वैशाख पूर्णिमा को मां लक्ष्मी को लाल गुलाब भेंट करें। एक चीज का ध्यान रखें कि लाल वस्त्र पहनकर मां के दरबार जाएं।
- अगर आप दुख और संकट से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाकर बजरंग बली को लाल गुलाब भेंट करें। ऐसा करने से हनुमान जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से व्यक्ति के जीवन में व्याप्त समस्त दुखों का नाश होता है।
- अगर आप कर्ज में डूबे हैं और निजात पाना चाहते हैं, तो वैशाख पूर्णिमा पर चांदी के एक कटोरे में गुलाब की कुछ पंखुड़ियां और कपूर को जलाकर मां लक्ष्मी की आरती करें। ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। साथ ही आय में भी वृद्धि होती है।
- अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं और निजात पाना चाहते हैं, तो वैशाख पूर्णिमा के दिन पूजा के समय लाल वस्त्र में लाल चंदन, लाल गुलाब और रोली बांधकर मां लक्ष्मी के सम्मुख रख दें। आरती के बाद घर में सुख, समृद्धि और धन वृद्धि की कामना कर पोटली को तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'=
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।