मेष से मीन तक: इस दिवाली आपकी राशि के लिए मां लक्ष्मी का सबसे प्रिय भोग और फूल क्या है?
हिंदू धर्म में दिवाली का उत्सव बेहद महत्वपूर्ण है, जो 8 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन राशि अनुसार ...और पढ़ें

राशि अनुसार दीवाली पर अर्पित की जाने वाली सामग्री
HighLights
दिवाली 2026 में 8 नवंबर, रविवार को मनाई जाएगी।
राशि अनुसार लक्ष्मी-गणेश को विशेष वस्तुएं अर्पित करें।
सौभाग्य, धन-धान्य और ग्रह दोष शांति मिलेगी।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में दीवाली का उत्सव बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। पूरे भारत में इस दिन लोग अपनी मान्यताओं और परंपराओं के हिसाब से दीवाली का त्योहार मनाते हैं। इस साल दीवाली 8 नवंबर 2026, रविवार के दिन है।
दीवाली का उत्सव बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर रोशनी की विजय का प्रतीक है। इस दिन लोग मां लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करते हैं, ताकि जीवन में धन-धान्य की कमी न रहे। इसके अलावा एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा का मानना है कि दीवाली के मौके पर राशि अनुसार मां लक्ष्मी और गणेश जी को कुछ खास वस्तु अर्पित करने से जीवन में सौभाग्य की प्राप्ति होने के साथ मां लक्ष्मी की कृपा बनती है।
एस्ट्रोपत्री से जानिए दीवाली पर राशि अनुसार क्या चढ़ाए?
एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा के अनुसार, दिवाली के पावन पर्व पर मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए प्रत्येक राशि के जातकों को अपनी राशि के स्वामी ग्रह और स्वभाव के अनुसार विशेष सामग्रियां अर्पित करने की ज्योतिषीय मान्यता है।
इससे जन्मकुंडली के ग्रह दोष शांत होते हैं और घर में सुख-समृद्धि एवं धन-धान्य का स्थायी वास होता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के अनुसार मां लक्ष्मी को अर्पित की जाने वाली विशेष वस्तुएं-
मेष से मकर राशि तक की विशेष पूजन सामग्री
मेष: लाल पुष्प (विशेषकर लाल गुलाब या गुड़हल), कुमकुम और बेसन के लड्डू या केसर युक्त मिठाई।
वृषभ: सफेद कमल का फूल या मोगरा, चावल, सफेद मिठाई या खीर।
मिथुन: हरी दूर्वा, हरी इलायची, साबुत मूंग और मावे की मिठाई।
कर्क: सफेद कमल, कौड़ी, मखाना, और दूध से बनी मिठाई या खीर।
सिंह: कमल का फूल, लाल कनेर, गुड़ से बनी मिठाई या केसर की खीर।
कन्या: कमलगट्टा, हरी इलायची, बेलपत्र और मेवे।
तुला: सफेद फूल, बताशे, इत्र और नारियल।
वृश्चिक: लाल पुष्प, रोली, गुड़ और बेसन के मोदक या लड्डू।
धनु: पीले फूल (गेंदा), हल्दी की गांठ, चना दाल और केसर की मिठाई।
मकर: नीले फूल या अपराजिता, शक्करपारे, लौंग और सुपारी।
कुंभ: नीले या बैंगनी फूल, खोये की मिठाई, और इत्र।
मीन: पीला कमल या गेंदे का फूल, हल्दी, बेसन का हलवा या केसरिया भात।
यह भी पढ़ें- Kali Chaudas 2026: नरकासुर का वध और काली चौदस की रात... दीवाली से ठीक पहले क्यों होती है मां काली की पूजा?
यह भी पढ़ें- पटाखों से तौबा और 3 दिन का कड़ा उपवास: जैन दीवाली की ये परंपराएं आपको हैरान कर देंगी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।