Diwali 2024: आखिर क्यों दिवाली पूजा में शामिल किया जाता है गन्ना और सिंघाड़ा? क्या है इसकी वजह
सनातन धर्म में दिवाली (Diwali 2024) का पर्व बहुत शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि सच्चे मन से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने से धन में वृद्धि होती है। लक्ष्मी पूजा में गन्ना और सिंघाड़ा आदि चीजों को शामिल किया जाता है। माना जाता है कि मां लक्ष्मी को गन्ना और सिंघाड़ा अर्पित करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली के पर्व को बहुत ही शुभ माना जाता है। हर साल इस पर्व को कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस बार दिवाली का त्योहार आज यानी 31 अक्टूबर (Diwali 2024 Date) को मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर धन की देवी मां लक्ष्मी और गणपति बप्पा की उपासना की जाती है। साथ ही विशेष चीजों को अर्पित किया जाता है। इनमें गन्ना और सिंघाड़ा भी शामिल है। मान्यता है कि इन चीजों को शामिल न करने से पूजा अधूरी रहती है। क्या आप जानते हैं कि दीवाली के दिन मां लक्ष्मी को गन्ना और सिंघाड़ा को क्यों अर्पित किया जाता है। अगर नहीं पता, तो आइए जानते हैं इसकी वजह बारे में।
दीपावली पर जागरण की विशेष पेशकश: पढ़िए और डाउनलोड करिए और अपने परिजनों के साथ शेयर करिए लक्ष्मी-पूजन की ई-बुक
मां लक्ष्मी को प्रिय है गन्ना
सनातन धर्म में गन्ना को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि मां लक्ष्मी गन्ना बेहद प्रिय है। इसे दिवाली की पूजा थाली में जरूर शमिल करना चाहिए। माना जाता है कि मां लक्ष्मी को विशेष चीजों को अर्पित करने से देवी की कृपा पर जातक और उसके परिवार के सदस्यों पर सदैव बनी रहती है। दीवाली के दौरान मौसमी फल गन्ना और सिंघाड़ा है और ऐसे में पहली फसल मां लक्ष्मी को अर्पित की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि जहां गन्ना होता है, वहां पर धन की देवी का वास होता है। इसी वजह से दीवाली की पूजा गन्ना को शामिल करना शुभ माना जाता है। इससे धन-धान्य और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही जातक को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है।
यह भी पढ़ें: Aaj ka Panchang 31 October 2024: दीवाली पर बन रहे हैं कई मंगलकारी योग, जानें लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त
ये भी है एक वजह
मां लक्ष्मी का एक स्वरूप गजलक्ष्मी भी हैं और हाथी को गन्ना बहुत ही प्रिय है। इसी वजह से दीवाली पूजा में गन्ना को शामिल करने का विधान है। पूजा के बाद लोगों में गन्ना को प्रसाद के रूप में वितरण किया जाता है।
पूजा थाली में इन चीजों को जरूर करें शामिल
माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा, कुमकुम, हल्दी, दीप-धूप, कपूर, रूई,कलावा, पीला सिंदूर, रोली, सुपारी, नारियल, अक्षत, अशोक व आम के पत्ते, मिट्टी के दीपक और पीतल का दीपक, सिंदूर-चंदन, पंचामृत, बताशे, खील
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।