विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनतेरस पर कंगाली को न्योता देती हैं ये चीजें, शॉपिंग लिस्ट से तुरंत करें बाहर

Published: Fri, 30 Oct 2026 03:30 PM (IST)

धनतेरस 2026 (Dhanteras 2026) पर कुछ विशेष वस्तुएं खरीदने से बचना चाहिए, क्योंकि इन्हें अशुभ माना जाता है। लोहा, कांच, ...और पढ़ें

धनतेरस के दिन क्या न खरीदें? (Picture Credits- AI Images)

धनतेरस के दिन क्या न खरीदें? (Picture Credits- AI Images)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल धनतेरस (Dhanteras 2026) के पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसी दिन से पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत होती है। धनतेरस का दिन मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए शुभ माना जाता है। धनतेरस के अवसर पर सोना, चांदी, पीतल, नए बर्तन और अन्य शुभ चीजें खरीदना शुभ माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस पर कुछ खास चीजें खरीदने की सख्त मनाही है।

ऐसा माना जाता है कि वर्जित चीजों को धनतेरस के दिन घर लाने से जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और धन की कमी हो सकती है। आइए इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं कि धनतेरस के दिन किन चीजों को भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए।

कब है धनतेरस 2026?

हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार यह पर्व 6 नवंबर को मनाया जाएगा।

धनतेरस के दिन क्या न खरीदें?

लोहे का सामान- धनतेरस के दिन भूलकर भी लोहे से बनी कोई चीज नहीं खरीदनी चाहिए, क्योंकि लोहे को शनिदेव का कारक माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन लोहा खरीदने से व्यक्ति के जीवन में कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं और अशुभ परिणाम मिल सकते हैं।

कांच का सामान- इसके अलावा धनतेरस के अवसर पर कांच से बनी कोई भी चीज नहीं खरीदनी चाहिए, क्योंकि कांच का संबंध राहु ग्रह से माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन कांच को घर लाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिसका प्रभाव घर के सदस्यों पर पड़ता है। इसी कारण से कांच के बर्तन और सजावटी सामान खरीदने की गलती न करें।

नुकीली चीजें- धनतेरस पर चाकू, कैंची, सुई, कील, पिन या कोई धारदार हथियार नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन नुकीली चीजों को घर लाने से घर में कलह की समस्या हो सकती है और वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है।

काले रंग की चीजें- हिंदू धर्म में पूजा और शुभ कार्यों में काले रंग का इस्तेमाल करने की सख्त मनाही है। इसलिए धनतेरस पर काले रंग के कपड़े या काले रंग की कोई अन्य वस्तु न खरीदें, क्योंकि काला रंग नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें- Dhanteras 2026: कर्ज और पैसों की किल्लत से हैं परेशान? धनतेरस पर तिजोरी में रखें ये 5 असरदार चीजें

यह भी पढ़ें- धनतेरस पर 13 दीये जलाने की प्रथा क्या है? यम से लेकर कुबेर तक, घर के इन स्थानों पर दीपक रखना होता है शुभ

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।