Dhanteras 2026: कर्ज और पैसों की किल्लत से हैं परेशान? धनतेरस पर तिजोरी में रखें ये 5 असरदार चीजें
धनतेरस (Dhanteras 2026 पर मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की कृपा पाने के लिए तिजोरी में कुछ खास चीजें रखना ...और पढ़ें

धनतेरस 2026 पर तिजोरी से जुड़े उपाय (Picture Credits- AI Images)
HighLights
तिजोरी में सुपारी रखने से तरक्की और धन-धान्य में वृद्धि।
11 गोमती चक्र रखने से साल भर धन की कमी नहीं।
श्रीयंत्र, हल्दी गांठ, चांदी लक्ष्मी-गणेश से आर्थिक लाभ।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर वर्ष कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है, जिस वजह से धनतेरस को 'धन त्रयोदशी' के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और धनवंतरी की पूजा करने की परंपरा है। इस साल धनतेरस (Dhanteras 2026) का त्योहार 6 नवंबर 2026, शुक्रवार के दिन है।
इस दिन हममें से अधिकतर लोग मार्केट से सोने-चांदी के आभूषण, नए बर्तन, नई गाड़ियां और तमाम तरह की नई वस्तु खरीदते हैं ताकि पूरे साल घर में सुख-समृद्धि बनी रहे। लेकिन इन छोटी-बड़ी खरीदारी के अलावा भी कई छोटी-छोटी चीजें हैं, जो आपके घर में धन-धान्य की तंगी को दूर करने के साथ हमेशा समृद्धि बनाए रखने का काम करती है। इस साल धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की कृपा प्राप्त करने के लिए घर की तिजोरी में कुछ खास चीजें रखने से भविष्य में फायदा दिख सकता है।
धनतेरस 2026 तिजोरी में रखें ये 5 चीजें
सुपारी- सुपारी देखने में भले ही सामान्य और छोटी नजर आ सकती है, लेकिन धार्मिक मान्यताओं में इसे श्रीफल का दर्जा मिला है। तमाम धार्मिक अनुष्ठान से लेकर पूजा-पाठ तक सुपारी को शामिल किया जाता है। धनतेरस के मौके पर तिजोरी में छोटी-सी नजर आने वाली सुपारी रखने से जीवन में तरक्की के योग बनते हैं। इसके अलावा धन-धान्य में वृद्धि होने के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहतर होते चली जाती है।
गोमती चक्र- धनतेरस के मौके पर गोमती चक्र तिजोरी में रखना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन 11 गोमती चक्र को एक कपड़े में लपेटकर घर की तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से माना जाता है कि साल भर धन-धान्य की तंगी नहीं होती है और बरकत भी बनी रहती है।
कुबेर या श्रीयंत्र- धनतेरस के मौके पर घर की तिजोरी में छोटा-सा श्रीयंत्र रखना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में कुबेर यंत्र धन और समृद्धि के देवता जो स्वर्ग के कोषाध्यक्ष भी हैं भगवान कुबेर से जुड़ा माना जाता है। घर की तिजोरी में इसे रखने से जीवन में आर्थिक लाभ के संकेत मिलते हैं।
हल्दी की गांठ- धनतेरस के मौके पर एक कपड़े में हल्दी की 4-5 काली बांधकर इसे घर की तिजोरी में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा लंबे समय से चली आ रही आर्थिक तंगी भी दूर होती है। कर्ज की समस्या से परेशान रहने वाले लोगों को इस धनतेरस घर की तिजोरी में हल्दी की कली जरूर रखनी चाहिए।
चांदी के लक्ष्मी और गणेश-धनतेरस के मौके पर घर की तिजोरी में चांदी के लक्ष्मी-गणेश रखना अत्यंत शुभ माना जाता है। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक जिस स्थान पर लक्ष्मी जी का वास होता है, वहां कभी भी पैसों की तंगी, कर्ज या समृद्धि में कमी नहीं होती है। इस धनतेरस अपने घर की तिजोरी में इन चीजों को रखने से जीवन में धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति बेहतर होने के साथ धन-धान्य में वृद्धि होगी।
यह भी पढ़ें- क्या धनतेरस पर खाली बर्तन घर लाने से रूठ सकती हैं माता लक्ष्मी? ये है मान्यता के पीछे की असली वजह
यह भी पढ़ें- धनतेरस पर 13 दीये जलाने की प्रथा क्या है? यम से लेकर कुबेर तक, घर के इन स्थानों पर दीपक रखना होता है शुभ
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
