विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्‍ली, कानपुर, मुंबई, पटना और लखनऊ सहित धनतेरस 2026 पर शहर अनुसार जानें सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त

Published: Thu, 05 Nov 2026 06:00 PM (IST)

धनतेरस 2026 पर सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त शहर अनुसार जानें। दिल्ली, मुंबई, पटना, लखनऊ और कानपुर सहित प्रमुख शहरों ...और पढ़ें

धनतेर पर शॉपिंग करने का शुभ समय। (Picture Credit- AI Generated)

धनतेर पर शॉपिंग करने का शुभ समय। (Picture Credit- AI Generated)

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धनतेरस का त्योहार 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में इस दिन सोना, चांदी, बर्तन और नई वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदी गई चीजें घर में सुख-समृद्धि और बरकत लेकर आती हैं। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा भी की जाती है।

पंचांग के अनुसार, धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का मुख्य शुभ समय 6 नवंबर की सुबह 10 बजकर 30 मिनट से शुरू होकर 7 नवंबर की सुबह 6 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। वहीं, शाम के समय प्रदोष काल और वृषभ लग्न में खरीदारी करना भी शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, पटना, लखनऊ, कानपुर और अन्य प्रमुख शहरों में सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त।

धनतेरस 2026 पर सोना-चांदी खरीदने का मुख्य मुहूर्त

धनतेरस पर पूरे दिन खरीदारी का शुभ अवसर रहेगा। इस दिन सुबह से लेकर अगले दिन सुबह तक सोना, चांदी और अन्य कीमती सामान खरीद सकते हैं।

  • खरीदारी शुरू होने का समय: 6 नवंबर सुबह 10 बजकर 30 मिनट
  • खरीदारी का अंतिम समय: 7 नवंबर सुबह 6 बजकर 37 मिनट

शाम के समय प्रदोष काल में खरीदारी करना भी विशेष शुभ माना जाता है। इस दौरान स्थिर वृषभ लग्न होने के कारण सोना-चांदी खरीदने को अच्छा माना जाता है।

धनतेरस 2026: शहर अनुसार सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर अलग-अलग शहरों में सूर्यास्त और स्थानीय पंचांग के अनुसार शुभ मुहूर्त में अंतर होता है। इसलिए खरीदारी करने से पहले अपने शहर का समय जरूर देख लें।

  • नई दिल्ली- शाम 6 बजकर 02 मिनट से 7 बजकर 57 मिनट तक
  • मुंबई- शाम 6 बजकर 35 मिनट से 8 बजकर 35 मिनट तक
  • पटना- शाम 5 बजकर 36 मिनट से 7 बजकर 33 मिनट तक
  • लखनऊ- शाम 5 बजकर 50 मिनट से 7 बजकर 47 मिनट तक
  • कानपुर- शाम 5 बजकर 53 मिनट से 7 बजकर 50 मिनट तक
  • गुरुग्राम- शाम 6 बजकर 03 मिनट से 7 बजकर 59 मिनट तक
  • नोएडा- शाम 6 बजकर 01 मिनट से 7 बजकर 57 मिनट तक
  • जयपुर- शाम 6 बजकर 11 मिनट से 8 बजकर 07 मिनट तक
  • उदयपुर- शाम 5 बजकर 45 मिनट से 7 बजकर 42 मिनट
  • भोपाल- शाम 5 बजकर 45 मिनट से 7 बजकर 42 मिनट
  • वाराणसी- शाम 5 बजकर 45 मिनट से 7 बजकर 42 मिनट
  • इंदौर- शाम 5 बजकर 45 मिनट से 7 बजकर 42 मिनट

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना क्यों है शुभ?

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन घर में सोना, चांदी या धातु की नई वस्तु लाने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इससे परिवार में धन-धान्य और सुख-समृद्धि आती है।

इस दिन सोने के आभूषण, चांदी के सिक्के, बर्तन और पीतल की वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। अगर आप अधिक खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो अपनी क्षमता के अनुसार चांदी का छोटा सिक्का या कोई उपयोगी बर्तन भी खरीद सकते हैं।

अत: इस धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी करें और भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी तथा कुबेर देव से अपने परिवार के अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करें।

यह भी पढ़ें- धनतेरस पर अपनी राशि के अनुसार करें खरीदारी, सोना-चांदी या पीतल... जानिए आपके लिए क्या है लकी

यह भी पढ़ें- इस बार 5 नहीं 6 दिन का होगा दीपोत्सव: जानें धनतेरस से लेकर भाईदूज की सही तिथियां और लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।