इस बार 5 नहीं 6 दिन का होगा दीपोत्सव: जानें धनतेरस से लेकर भाईदूज की सही तिथियां और लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त
इस बार तिथियों के घटने-बढ़ने के कारण दीपोत्सव छह दिन का होगा, जिसकी शुरुआत धनतेरस से होगी। लेख में धनतेरस, ...और पढ़ें

एआई इमेज
HighLights
दीपावली पर शाम पांच बजकर 37 से रात सात बजकर 34 बजे तक घरों में लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। इस बार तिथियों के घटने-बढ़ने से दीपोत्सव छह दिन का होगा। छह नवंबर को धनतेरस से पर्वों की शुरुआत होगी। आठ नवंबर को दीपावली, दस नवंबर को गोवर्धन पूजा और 11 नवंबर को भाई दूज मनाई जाएगी। प्रतिपदा तिथि देर से शुरू होने के कारण गोवर्धन पूजा उदीया तिथि के अनुसार दस नवंबर को होगी।
पंडित अरुण कुमार शुक्ला ने बताया कि आठ नवंबर को अमावस्या सुबह दस बजकर 50 बजे शुरू होगी। प्रदोष काल में अमावस्या होने के कारण इसी दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी का पूजन तथा दीप प्रज्वलन करना शुभ रहेगा।

घरों में लक्ष्मी पूजन का श्रेष्ठ मुहूर्त शाम पांच बजकर 37 से रात सात बजकर 34 बजे तक रहेगा। दुकानों और प्रतिष्ठानों में दोपहर दो बजकर 31 से तीन बजकर 57 बजे तथा शाम तीन बजकर 57 से पांच बजकर 37 बजे तक पूजन किया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि घरों में स्थिर लग्न में पूजन करना शुभ माना जाता है। इससे सुख-समृद्धि और धन की स्थिरता की कामना की जाती है। वहीं दुकानों, कारखानों और प्रतिष्ठानों में कार्य की निरंतर उन्नति के लिए चर लग्न में पूजन का विधान है। पंचांग की गणना के अनुसार इस बार तिथियों और मुहूर्त के अंतर से दीपोत्सव के पर्व छह दिनों तक मनाए जाएंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।