विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंद्र के एक छल ने देवी अहिल्या को बना दिया था पत्थर! पढ़ें रामायण के इस श्राप और उद्धार की अनूठी कथा

Published: Wed, 25 Nov 2026 02:22 PM (GMT+05:30)

इंद्र के छल और गौतम ऋषि के श्राप के कारण देवी अहिल्या पत्थर बन गईं। अयोध्या के राजकुमार भगवान राम के चरण स्पर्श से उन्हें अंततः मुक्ति मिली।

प्रभु श्री राम देवी अहिल्या का उद्धार करते हुए (Picture Credit: AI Generated)

प्रभु श्री राम देवी अहिल्या का उद्धार करते हुए (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. इंद्र के छल से देवी अहिल्या को श्राप मिला।

  2. गौतम ऋषि ने अहिल्या को पत्थर बनने का श्राप दिया।

  3. भगवान राम के चरण स्पर्श से अहिल्या को मुक्ति मिली।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रामायण में न जाने कितने ऐसे पात्र हैं जिनकी कथा हमें सोचने के लिए बाध्य कर देती है। ऐसे ही आपने देवी अहिल्या की कहानी भी सुनी होगी। शायद आपमें से बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि उन्हें किस श्राप की वजह से पत्थर की मूर्ति बनाना पड़ा था। देवी अहिल्या को हिंदू परंपरा में पंच कन्याओं में से एक के रूप में जाना जाता है।

वह सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा की सबसे अनमोल रचना थीं और स्त्रियों में सबसे सुंदर भी थीं। उनका नाम अहिल्या इसलिए रखा गया क्योंकि इसका अर्थ होता है कि जिसमें कोई कुरूपता न हो। उनकी इसी सुंदरता के कारण देवराज इंद्र ने छल से उनके साथ ऐसा किया जिसका परिणाम उन्हें पत्थर की अहिल्या बनकर मिला। आइए आपको बताते हैं इंद्र के छल और अहिल्या को मिलने वाले गौतम ऋषि के श्राप की कथा।

कौन थीं रामायण की देवी अहिल्या?

देवी अहिल्या का आश्रम मिथिला के निकट था और उनके पति गौतम ऋषि थे। अहिल्या इतनी पतिव्रता स्त्री थीं कि वो दिनरात अपने पति की सेवा में ही लीन रहती थीं। अहिल्या ने पति की अनुशासन और निष्ठा से सेवा की और उनके तप में भी सहभागी बनकर रहती थीं। वाल्मीकि रामायण के बाल कांड में अहिल्या की कथा विस्तार से मिलती है। शुरुआत से ही वो पति के लिए समर्पित थीं और ईश्वर की भक्ति में व्यस्त रहती थीं।

इंद्र ने कैसे किया देवी अहिल्या के साथ छल

रामायण के अनुसार, एक बार इंद्र के अहंकार ने उन्हें छल की ओर धकेला। एक दिन जब गौतम ऋषि आश्रम से बाहर गए थे, उस समय इंद्र ऋषि गौतम का रूप धारण करके देवी अहिल्या के पास गए। देवी अहिल्या भी इंद्र को पहचान न सकीं और उन्हें अपने पति के रूप में ही उनका सत्कार करने लगीं।

उसी समय जब ऋषि वापस आए तो उन्होंने देवी अहिल्या को यह अभिशाप दिया कि वो पत्थर की मूर्ति बन जाएं और इंद्र सहस्त्र योनि हो जाएं अर्थात रोगी हो जाएं और उनके रोम-रोम से रक्त श्राव होने लगे। उस समय अहिल्या के आग्रह पर क्रोध में भी गौतम ऋषि ने उनकी मुक्ति के लिए भी वचन जोड़े जिसके अनुसारजब अयोध्या के राजकुमार रूप में जन्मे भगवान विष्णु, श्रीराम, के चरण इस आश्रम को स्पर्श करेंगे, तब अहिल्या को मुक्ति मिलेगी।

पत्थर की शिला बनकर की प्रभु श्री राम की प्रतीक्षा

गौतम ऋषि के श्राप से अहिल्या पत्थर की शिला बन गईं। वो उस सूने आश्रम में पत्थर की शिला बनकर रहने लगीं और श्री राम का इंतजार करने लगीं। कई वर्षों बाद एक दिन विश्वामित्र ऋषि प्रभु श्री राम को लेकर गौतम ऋषि के आश्रम पहुंचे और श्री राम ने पत्थर की अहिल्या का स्पर्श करके उन्हें जीवित रूप प्रदान किया।

उस समय देवी अहिल्या ने प्रभु के चरणों में गिरकर उनका आशीर्वाद लिया। यही नहीं उन्होंने भगवान राम को प्रणाम करने के बाद महर्षि गौतम के पास लौटकर अपना जीवन फिर से शुरू किया।

वास्तव में रामायण की यह कहानी एक पतिव्रता स्त्री के साथ हुए छल को दिखाती है और उनके निश्छल स्वभाव के कारण श्री राम से मोक्ष मिलने को भी दर्शाती है।

यह भी पढ़ें- पलक झपकने के पीछे क्या है राजा निमि की कहानी? जानें वाल्मीकि रामायण की रोचक कथा और निमेष का रहस्य

यह भी पढ़ें- कबंध रामायण का वो विचित्र राक्षस, जिसके हाथों में ही छिपी थी माता सीता को खोजने की सबसे बड़ी चाबी!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।