Dev Deepawali 2026 Wishes: काशी के घाटों सी जगमगाए आपकी जिंदगी! अपनों को भेजें देव दीपावली की प्यारी शुभकामनाएं
देव दीपावली का पर्व 24 नवंबर को उत्साह से मनाया जा रहा है, जो भगवान शिव द्वारा त्रिपुरासुर के संहार का प्रतीक है। इस अवसर पर लोग काशी के गंगा घाटों पर दीप जलाकर अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं भेजते हैं।

देव दीपावली के शुभ संदेश (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
देव दीपावली शिव द्वारा त्रिपुरासुर के संहार का पर्व है।
काशी के गंगा घाटों पर असंख्य दीप जलाए जाते हैं, छटा मनमोहक होती है।
अपने प्रियजनों और रिश्तेदारों को देव दीपावली की शुभकामनाएं भेजें।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 24 नवंबर को देव दीपावली का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक यह महापर्व भगवान शिव द्वारा राक्षस त्रिपुरासुर के संहार की खुशी में मनाया जाता है।
पौराणिक कथा के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव के द्वारा राक्षस त्रिपुरासुर का वध किया जाता है और तीनों लोकों को त्रिपुरासुर के अत्याचार से मुक्त कराया था। इस शुभ अवसर पर लोग काशी के गंगा घाटों पर दीप जलाते हैं। इस दौरान गंगा घाटों की छटा देखते ही बनती है। देव दीपावली के पर्व की लोग अपने प्रियजनों और रिश्तेदारों को शुभकामना संदेश (Dev Deepawali 2026 Wishes) भेजते हैं, जो इस प्रकार हैं-
देव दीपावली की शुभकामनाएं इन हिंदी (Dev Deepawali Ki Hardik Shubhkamnaye in Hindi)

1. प्यार की बंसी बजे,
प्यार की बजे शहनाई,
खुशियों के दीप जलें,
दुख कभी न ले अंगड़ाई।
देव दीपावली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!
-1795431847336.webp)
2. काशी नगरी ऐसी है पावन प्यारी,
जहां स्वयं देवता मनाते हैं दीपावली।
देव दीपावली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!
-1795431747461.webp)
3. गंगा घाट पर जलते जगमग दीप,
भाव-विभोर करने वाला अद्भुत परिवेश,
देव दीपावली जीवन में लाए खुशियां अनेक,
मंगलमय हो आपका यह पावन पर्व विशेष।
देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!
-1795431415999.webp)
4. धन की वर्षा हो इतनी कि,
हर जगह आपका नाम हो,
दिन-रात आपको व्यापार में लाभ हो,
यही शुभकामना है हमारी,
यह देव दीपावली आपके लिए बहुत खास हो।
देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!
-1795431666284.webp)
5. आज करें दीपदान,
भगवान शिव को करें प्रणाम,
देव दीपावली आपके जीवन में खुशहाली लाए।
देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!
-1795431599356.webp)
6. कार्तिक पूर्णिमा की पावन रात आई है,
संग अपने खुशियों की सौगात लाई है,
महादेव की कृपा बनी रहे आप पर सदा,
देव दीपावली की शुभ घड़ी आई है।
देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!
-1795431551237.webp)
7.हर ओर सुनाई दे शिव-शंभू का शोर,
हर ओर शिव के मंत्रों का है उद्घोष,
कितना अद्भुत है काशी का यह परिवेश।
देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!
-1795431502267.webp)
8. मुस्कुराते-हंसते दीप तुम जलाना,
जीवन में नई खुशियों को लाना,
दुख-दर्द अपने भूलकर सबको गले लगाना।
आप सभी को देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!
यह भी पढ़ें- तीनों लोकों को बचाने के लिए महादेव बने थे 'त्रिपुरारी', देव दीपावली पर क्यों होती है शिव के इस स्वरूप की पूजा?
यह भी पढ़ें- काशी के घाटों से महाराष्ट्र के दीपस्तंभों तक: देश के अलग-अलग राज्यों में ऐसे बिखरती है देव दीपावली की छटा