Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dev Deepawali 2024: क्यों इतना खास है देव दीवाली का त्योहार? जानें इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

    Updated: Fri, 15 Nov 2024 01:57 PM (IST)

    देव दीपावली का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन (Dev Diwali 2024) का हिंदू धर्म में खास महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस पावन दिन पर दान-पुण्य करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन सुखमय रहता है। कहा जाता है कि इस दिन धरती पर देवतागण आते हैं और सभी के दुखों को दूर करते हैं।

    Hero Image
    Dev Deepawali 2024: क्यों मनाई जाती है देव दीवाली?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। देव दीवाली का त्योहार हिंदुओं के सबसे शुभ त्योहारों में से एक माना जाता है। इसे लोग हर साल बहुत खुशी और उत्साह के साथ मनाते हैं। मुख्य रूप से यह पर्व उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मनाया जाता है। जो पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि को पड़ता है। इस साल यह पर्व (Dev Deepawali 2024) 15 नवंबर, 2024 यानी आज के दिन मनाया जा रहा है, तो आइए इस पर्व से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्यों मनाई जाती है देव दीवाली? (Dev Deepawali Kyu Manate Hai?)

    सनातन धर्म में देव दीवाली को बेहद शुभ माना जाता है। इसे मनाने के पीछे कई कारण बताए गए हैं। एक समय की बात है त्रिपुरासुर नामक राक्षस ने देवताओं के सभी अधिकार को उनसे छीनकर स्वर्गलोक पर अपना अधिकार कर लिया था, जिससे परेशान होकर सभी देवता महादेव के पास पहुंचे और उनसे मदद मांगी। तब भगवान शिव ने त्रिपुरासुर (Tripurasura Rakshash) का वध कर उसके आंतक से सभी को मुक्ति दिलाई।

    इससे सभी देवगण प्रसन्नता से भर उठें और भगवान शिव के धाम काशी में जाकर गंगा किनारे दीप प्रज्जवलित किया। यह उत्सव पूरी रात चला। ऐसा माना जाता है कि तभी से देव दीपावली (Dev Deepawali) की शुरुआत हुई।

    यह भी पढ़ें: Utpanna Ekadashi 2024: उत्पन्ना एकादशी का इस नियम से करें पारण, न करें ये गलतियां

    देव दीवाली का धार्मिक महत्व (Dev Deepawali 2024 Significance)

    देव दीवाली (Dev Deepawali Celebration Date) हिंदुओं के सबसे प्रमुख्य त्योहारों में से एक है, जो दीवाली की तरह महत्वपूर्ण माना जाता है। यह पर्व पूरे देश में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस पवित्र दिन पर सभी देवी-देवता पृथ्वी पर आते हैं और सभी भक्तों के कष्टों को दूर करते हैं।

    प्रकाश के इस त्योहार को मनाने के लिए भक्त विशेष रूप से वाराणसी में गंगा घाटों पर जाते हैं। साथ ही लोग विभिन्न पूजा अनुष्ठान का पालन करते हैं और मंदिरों में दीपदान भी करते हैं।

    यह भी पढ़ें: Dev Deepawali 2024 Date: देव दीपावली पर करें विष्णु चालीसा का पाठ, प्रसन्न होंगी माता लक्ष्मी

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।