Daan Ke Niyam: इन चीजों का गलती से भी न करें दान, बढ़ जाएंगी आपकी मुसीबतें
हिंदू धर्म के साथ-साथ अन्य कई धर्मों में भी दान का महत्व माना गया है। हिंदू धर्म में दान करना एक पुण्य का काम माना जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी वस्तुओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए वरना इससे आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, जरूरतमंद व गरीब लोगों के बीच दान करने से साधक पर देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है। लेकिन शास्त्रों में कुछ ऐसी चीजों का भी वर्णन किया गया है, जिन्हें किसी दूसरे व्यक्ति को दान के रूप में नहीं देना चाहिए। चलिए जानते हैं कि वह कौन-सी चीजें हैं।
दान का महत्व
दान का असल अर्थ है कि दी गई वस्तु पर से अपना अधिकार समाप्त करना। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति को अपनी क्षमतानुसार दान-पुण्य करता है, उसे शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके साथ ही गुप्त दान का भी विशेष महत्व माना गया है। बिना किसी को बताए किसी वस्तु का दान करना गुप्त दान कहलाता है।
रुष्ट हो सकती हैं मां लक्ष्मी
झाड़ू केवल एक सफाई करने की वस्तु नहीं है, बल्कि हिंदू धर्म में इसका संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है। लेकिन किसी दूसरे को दान के रूप में झाड़ू देना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता। ऐसा माना जाता है कि अगर आप किसी को झाड़ू का दान करते हैं, तो इससे मां लक्ष्मी आपसे रुष्ट हो सकती हैं। इस कारण जीवन में धन संबंधी समस्याएं बढ़ने लगती हैं।
यह भी पढ़ें - क्या आप भी सालों से एक ही समझ रहे हैं कन्यादान का अर्थ, तो भगवान श्रीकृष्ण से जानें इसका असल मतलब
हो सकता है नुकसान
शास्त्रों में वर्णित है कि कभी किसी को नुकीली वस्तुओं जैसे चाकू, छुरी, सुई या फिर कैंची आदि का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से जातक के लिए गृह क्लेश की स्थिति बनने लगती है। इसके साथ ही कभी किसी को बासी या खराब भोजन दान के रूप में नहीं देना चाहिए। इससे आपको पुण्य की जगह पाप भोगना पड़ सकता है।
झेलनी शनिदेव हो सकते हैं नाराज
हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, सरसों के तेल का दान करने से न्याय के देवता शनि देव प्रसन्न होते है। लेकिन इनका दान करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कभी भी इस्तेमाल हुए तेल या फिर खराब हो चुका तेल का दान नहीं करना चाहिए। अन्यथा आपको शनिदेव की कृपा की जगह नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
यह भी पढ़ें - शुक्र पर्वत पर त्रिभुज का निशान वाले खूब कमाते हैं पैसा, जानिए कैसी होती है इनकी पर्सनैलिटी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।