यमराज का दूत या शनि की कुदृष्टि? सिर पर कौवे का बैठना देता है इन बड़ी अनहोनियों का संकेत, तुरंत करें ये काम
शकुन शास्त्र के अनुसार, कौवे का सिर पर बैठना एक अशुभ संकेत माना जाता है, जो भविष्य में बड़े संकट, बीमारी या आर्थिक नुकसान का सूचक हो सकता है।

सिर पर कौवे का बैठना: जानिए क्या कहता है शास्त्र। (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में शुभ-अशुभ संकेतों को पक्षियों से जोड़कर देखा जाता है। इन संकेतों के बारे में शकुन शास्त्र में बताया गया है। शकुन शास्त्र के अनुसार, कौवे का सिर पर बैठना अशुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को जीवन में कई तरह के संकेत मिलते हैं।
इसलिए कौवे का सिर पर बैठने से जीवन में सतर्क होना बेहद आवश्यक होता है। इससे व्यक्ति के मान-सम्मान में कमी और मानसिक तनाव की समस्या का करना पड़ सकता है।
क्या आप जानते हैं कि कौवे का सिर पर बैठना क्या संकेत देता है? अगर नहीं पता, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा के अनुसार आपको बताते हैं कौवे का सिर पर बैठना क्यों माना जाता है अशुभ और इससे इस दोष से मुक्ति पाने के उपाय के बारे में।
-1782372787269.jpg)
(Picture Credit- AI Generated)
ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा के अनुसार, शकुन शास्त्र और ज्योतिष विज्ञान में कौवे को एक विशेष स्थान दिया गया है। कौवे को यमराज का दूत और शनि देव का वाहन माना जाता है। यदि कोई कौवा अचानक किसी व्यक्ति के सिर पर आकर बैठ जाता है, तो शास्त्रों में इसे एक गंभीर और अशुभ संकेत माना गया है।
यह इस बात की आशंका जगाता है कि आने वाले समय में उस व्यक्ति पर कोई बड़ा संकट, गंभीर बीमारी या आर्थिक नुकसान आ सकता है। इसे मान-सम्मान की हानि और मानसिक तनाव बढ़ने का भी सूचक माना गया है। पितृ पक्ष में कौवे का महत्व सकारात्मक होता है, लेकिन आम दिनों में सिर पर बैठना राहु और शनि की कुदृष्टि को दर्शाता है।
दोष निवारण के सरल और अचूक उपाय
यदि ऐसी स्थिति बनती है, तो शास्त्रों में इसके नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए कुछ तुरंत किए जाने वाले उपाय बताए गए हैं:
तत्काल स्नान: कौवे के सिर पर बैठने के तुरंत बाद व्यक्ति को स्नान करके शुद्ध हो जाना चाहिए।
दाना-पानी देना: स्नान के पश्चात कौवे और अन्य पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करें।
हनुमान चालीसा का पाठ: हनुमान चालीसा का श्रद्धापूर्वक पाठ करने से सभी प्रकार के अनिष्ट और संकट दूर होते हैं।
दान-पुण्य: अपने सामर्थ्य के अनुसार गरीबों या जरूरतमंदों को दान दें, ताकि आने वाली बाधाएं टल सकें।
यह भी पढ़ें- दाएं या बाएं? शादीशुदा और कुंवारी महिलाएं किस हाथ में बंधवाएं कलावा, दूर कर लें सारा कन्फ्यूजन
यह भी पढ़ें- हल्का खाना मानकर कभी भी खा लेते हैं खिचड़ी, तो हो जाएं सावधान; गुरुवार-रविवार को खाने से आएगी भयंकर कंगाली
यह भी पढ़ें- दाह संस्कार के बाद क्यों मुंडवाया जाता है सिर? इसके पीछे छिपा है बड़ा वैज्ञानिक और आध्यात्मिक कारण
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।