विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हल्का खाना मानकर कभी भी खा लेते हैं खिचड़ी, तो हो जाएं सावधान; गुरुवार-रविवार को खाने से आएगी भयंकर कंगाली

Published: Tue, 23 Jun 2026 08:13 PM (IST)

हिंदू धर्म के अनुसार, गुरुवार और रविवार को खिचड़ी खाना अशुभ माना जाता है। गुरुवार को पीली मूंग दाल की ...और पढ़ें

गुरुवार और रविवार को खिचड़ी खाने से बचें (Picture Credit- AI Generated)

गुरुवार और रविवार को खिचड़ी खाने से बचें (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में हर एक दिन का खास महत्व होता है। यहां सातों दिन किसी न किसी देव और ग्रह को समर्पित होते हैं और इन्हीं के अनुसार लोग पूजा-पाठ और अन्य नियमों का पालन करते हैं। गुरुवार या 'वीरवार' ऐसा ही एक दिन है, जो बृहस्पति देव का दिन माना जाता है। यही वजह है कि इस दिन को 'बृहस्पतिवार' भी कहा जाता है। 

हिंदू धर्म में इस दिन को काफी महत्वपूर्ण और पवित्र माना जाता है। इस दिन से जुड़े ऐसे कई नियम हैं, जिनका पालन आज भी लोग करते हैं। इन्हीं नियमों में से एक इस दिन खिचड़ी न खाना है। यह सुनने में थोड़ा हैरान करने वाला हो सकता है, लेकिन यह सच है कि आज भी कई लोग ऐसे हैं, जो गुरुवार के दिन खिचड़ी खाने से परहेज करते हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह- 

क्यों शुभ दिन माना जाता है गुरुवार?

देव गुरु बृहस्पति को समर्पित इस दिन का स्वामी ग्रह भी बृहस्पति ही है। इस दिन लोग अपने गुरु को याद करते हुए उनकी आराधना करते हैं और करियर में सफलता-ज्ञान पाने के इच्छा को पूरा करने के लिए व्रत भी रखते हैं। इसके अलावा इस दिन भगवान सत्य नारायण की भी पूजा की जाती है। 

गुरुवार को क्यों नहीं खानी चाहिए खिचड़ी?

इस दिन भगवान विष्णु की भी पूजा की जाती है, जिन्हें पीला रंग बेहद प्रिय होता है। यही वजह है कि इस दिन पीली मूंग दाल से बनी खिचड़ी नहीं खाई जाती, क्योंकि इससे बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है। साथ ही काली दाल डालकर इस दिन खिचड़ी बनाना अशुभ माना जाता है।

इससे धन की हानि हो सकती है और घर में दरिद्रता भी आ सकती है। इसलिए गुरुवार के दिन खिचड़ी खाने और बनाने दोनों से ही परहेज करना चाहिए। इसके अलावा रविवार के दिन भी खिचड़ी खाना शास्त्रानुकूल नहीं माना गया है।

रविवार को क्यों नहीं खाते खिचड़ी?

हिंदू धर्म में मुताबिक रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। ऐसे में इस दिन काली दाल वाली खिचड़ी खाने से सूर्य कमजोर होता है, क्योंकि काली दाल का सीधा संबंध शनि देव से है और शनि-सूर्य को शत्रु ग्रह माना जाता है। यही वजह है कि इस दिन खिचड़ी न खाने की सलाह दी जाती है। 

यह भी पढ़ें- दाह संस्कार के बाद क्यों मुंडवाया जाता है सिर? इसके पीछे छिपा है बड़ा वैज्ञानिक और आध्यात्मिक कारण

यह भी पढ़ें- शादी में दूल्हे के जूते चुराने की वजह सिर्फ हंसी-मजाक या है कोई बड़ी वजह? जानिए इस मजेदार परंपरा का असली महत्व

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।