विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्यों वनवास के दौरान द्रौपदी ने की थी छठ पूजा? सूर्य देव के वरदान से पलट गया था पांडवों का भाग्य

Published: Mon, 16 Nov 2026 10:22 AM (IST)

छठ पूजा (Chhath Puja 2026) का हिंदू धर्म में अत्यधिक धार्मिक महत्व है, जिसमें उगते और डूबते सूर्य दोनों की ...और पढ़ें

कैसे द्रौपदी की छठ पूजा से हुआ था चमत्कार (Picture Credit: AI Generated)

कैसे द्रौपदी की छठ पूजा से हुआ था चमत्कार (Picture Credit: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में छठ पूजा (Chhath Puja 2026) का धार्मिक महत्व अधिक है। इस पर्व की शुरुआत नहाय-खाए के साथ होती है। वहीं, इसका समापन उषा अर्घ्य के साथ होता है। इस दौरान छठी माता और सूर्य देव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को विधिपूर्वक करने से संतान को लंबी उम्र और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

यह एकमात्र ऐसा पर्व है जिसमें उगते सूर्य के साथ-साथ डूबते सूर्य को भी अर्घ्य दिया जाता है, जो जीवन के हर उतार-चढ़ाव को समान भाव से स्वीकार करने का संदेश देता है। छठ पूजा से जुड़ी कई पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं, जिनमें महाभारत काल की एक बेहद प्रसिद्ध और प्रेरणादायक कथा भी शामिल है।

पौराणिक कथा के अनुसार, महाभारत काल के दौरान जब पांडव जुए में अपना सारा राजपाट हार गए थे और वनवास के समय कष्ट झेल रहे थे, तो द्रौपदी ने नियमों का पालन करते हुए छठ का व्रत किया और सूर्य देव की पूजा की। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं महाभारत काल की इस कथा के बारे में।

draupadi chhath puja katha  (1)(Picture Credit: AI Generated)

द्रौपदी ने क्यों किया छठ का व्रत?

कथा के अनुसार, राजपाट छिन जाने और वनवास जाने के बाद पांडवों के सामने जंगल में अपने साथ रहने वाले लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करना एक बड़ी समस्या थी। वनवास के दौरान एक ऐसा समय आया जब ऋषि-मुनि उनके आश्रम पहुंचे, तो उन्हें भोजन करवाने के लिए युधिष्ठिर परेशान होने लगे। इस स्थिति में द्रौपदी ने कुलपुरोहित महर्षि धौम्य से मदद ली।

द्रौपदी के व्रत प्रसन्न हुए सूर्य देव

उन्होंने द्रौपदी को षष्ठी व्रत और सूर्य देव की पूजा-अर्चना करने की सलाह दी। द्रौपदी ने विधिपूर्वक व्रत किया और सूर्य देव की साधना की। उनकी पूजा से सूर्य देव प्रसन्न हुए और उन्हें ऐसा आशीर्वाद प्रदान किया, जिससे भोजन का संकट दूर हुआ।

साथ ही सूर्य देव की कृपा से पांडवों की परेशानियां कम हुईं और उन्हें अपना खोया हुआ राज्य वापस मिला। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यही वजह है कि छठ पूजा के व्रत को संकटों से मुक्ति और मनोकामना पूर्ति के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। यह छठ महापर्व से जुड़ी उन्हीं पौराणिक कथाओं में से एक है। द्रौपदी के द्वारा छठ व्रत किए जाने का वर्णन महाभारत के वनपर्व के अध्याय 292 से 294 में मिलता है।

छठ पूजा का धार्मिक महत्व

छठ पूजा का यह चार दिवसीय निर्जला व्रत सूर्य देव और छठी माता को समर्पित है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को सच्चे मन करने से संतान की लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस पर्व के दौरान घर से घाट तक बेहद खास रौनक देखने को मिलती है। साथ ही छठ पूजा के लोकगीत सुनने को मिलते हैं।

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: उषा अर्घ्य के बाद इस विधि से खोलें 36 घंटे का निर्जला व्रत, बरसेगी छठी मैया की असीम कृपा

यह भी पढ़ें- 16 नवंबर का पंचांग: श्रवण नक्षत्र में संपन्न होगा 36 घंटे का निर्जला छठ व्रत, जानें उषा अर्घ्य का सही मुहूर्त

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।