Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chaturmas 2025: आज से शुरू हो रहे चातुर्मास, रात के समय करें ये चमत्कारी उपाय, नहीं पड़ेगा बुरा असर

    Updated: Sun, 06 Jul 2025 11:33 AM (IST)

    चातुर्मास (Chaturmas 2025) हिंदू धर्म में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है जो आषाढ़ शुक्ल एकादशी से कार्तिक शुक्ल एकादशी तक चलता है। इस दौरान भगवान विष्णु योग निद्रा में होते हैं। पंचांग को देखते हुए इस साल यह 6 जुलाई 2025 यानी आज से शुरू हो रहा है तो चलिए इस अवधि से जुड़े अचूक उपाय जानते हैं।

    Hero Image
    Chaturmas 2025: चातुर्मास के दौरान रात के समय करें ये उपाय।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। चातुर्मास का समय हिंदू धर्म में बहुत महत्व रखता है। यह आषाढ़ शुक्ल एकादशी यानी देवशयनी एकादशी से शुरू होकर कार्तिक शुक्ल एकादशी यानी देवउठनी एकादशी तक चलता है। इस साल इसकी शुरुआत आज यानी 06, 2025 से हो रही है। इस दौरान भगवान विष्णु चार महीने के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं, और ऐसा माना जाता है कि इस अवधि में शुभ कार्य जैसे - विवाह, गृह प्रवेश आदि काम नहीं किए जाते।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, चातुर्मास (Chaturmas 2025) का समय आध्यात्मिक साधना और पूजा-पाठ के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना गया है, तो आइए इस समय के बुरे प्रभावों से बचने और श्री हरि कृपा के लिए रात के समय कुछ खास उपाय करते हैं, जो इस प्रकार हैं।

    चातुर्मास के दौरान रात के समय करें ये उपाय (Do These Remedies At Night During Chaturmas)

    • तुलसी के पास दीपक जलाएं - हर रात सोने से पहले अपने घर के मंदिर में या तुलसी के पौधे के पास गाय के घी का दीपक जलाएं। तुलसी को भगवान विष्णु का प्रिय माना जाता है और दीपक की रोशनी नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है, जिससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।
    • भगवान शिव के इस मंत्र का करें जप - इस दौरान भगवान शिव सृष्टि का संचालन करते हैं, इसलिए रात को सोने से पहले भगवान शिव का ध्यान करें और कम से कम 108 बार 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें। यह मंत्र जीवन की सभी नकारात्मकता को दूर करता है और मन को शांति देता है।
    • हनुमान चालीसा का पाठ - इस दौरान रात में सोने से पहले हनुमान चालीसा का पाठ बहुत पलदायी माना गया है। हनुमान जी को संकटमोचन भी कहा जाता है और उनकी पूजा से सभी प्रकार के भय और बुरी शक्तियों का नाश होता है।
    • सेंधा नमक से पोंछा लगाएं - सप्ताह में एक या दो बार रात के समय पानी में थोड़ा सेंधा नमक मिलाकर घर में पोंछा लगाएं। यह नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है और घर के वातावरण को पवित्र करता है।
    • कपूर जलाना - रात में सोने से पहले अपने कमरे में थोड़ा सा कपूर जलाएं। कपूर की महक से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही यह बुरी शक्तियों को भी दूर भगाता है।
    • विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ - अगर हो पाए, तो इस दौरान रात में सोने से पहले विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें या सुनें। ऐसा करने से भगवान विष्णु खुश होते हैं और सभी तरह के कष्टों से मुक्ति मिलती है।

    यह भी पढ़ें: Chaturmas 2025: 3 दिन बाद लग जाएगा चातुर्मास, तुलसी से जुड़े करें ये उपाय, घर की दरिद्रता होगी दूर

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।