Maa Laxmi Mantra: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इन मंत्रों का जप, सुख और सौभाग्य में होगी वृद्धि
मां लक्ष्मी की पूजा (Maa Laxmi Mantra) करने से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है। साथ ही धन की परेशानी दूर होती है। ज्योतिष धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के लिए शुक्रवार के दिन वैभव लक्ष्मी व्रत रखने की सलाह देते हैं। इस व्रत के पुण्य प्रताप से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में मंगल ही मंगल होता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन भक्तजन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करते हैं। साथ ही उनके निमित्त वैभव लक्ष्मी का व्रत रखते हैं। इस शुभ अवसर पर मंदिरों में लक्ष्मी नारायण जी की विशेष पूजा की जाती है। वैभव लक्ष्मी व्रत रखने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही धन-संपत्ति में वृद्धि होती है।
ज्योतिष आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा करने की सलाह देते हैं। अगर आप भी मां लक्ष्मी की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन विधि विधान से लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय इन मंत्रों का जप (Maa Laxmi Mantra) अवश्य करें।
यह भी पढ़ें: शुक्रवार के दिन इस आसान विधि से करें मां लक्ष्मी की पूजा, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी
राशि अनुसार मंत्र जप
- मेष राशि के जातक मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने हेतु 'ॐ सरस्वत्यै नमः' मंत्र का जप करें।
- वृषभ राशि के जातक मनचाहा वरदान पाने के लिए 'ॐ भैरव्यै नमः' मंत्र का जप करें।
- मिथुन राशि के जातक कारोबार में सफलता के लिए 'ॐ त्रिपुरायै नमः' मंत्र का जप करें।
- कर्क राशि के जातक तनाव से मुक्ति पाने के लिए 'ॐ नादिन्यै नमः' मंत्र का जप करें।
- सिंह राशि के जातक करियर में सफल होने के लिए 'ॐ हंसायै नमः' मंत्र का जप करें।
- कन्या राशि के जातक बिजनेस में दोगुना लाभ के लिए 'ॐ महाकाल्यै नमः' मंत्र का जप करें।
- तुला राशि के जातक सौभाग्य में वृद्धि पाने के लिए 'ॐ काल्यै नमः' मंत्र का जप करें।
- वृश्चिक राशि के जातक आर्थिक तंगी दूर करने हेतु 'ॐ कामदायै नमः' मंत्र का जप करें।
- धनु राशि के जातक मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए 'ॐ देव्यै नमः' मंत्र का जप करें।
- मकर राशि के जातक शनि बाधा दूर करने के लिए 'ॐ दाक्षायण्यै नमः' मंत्र का जप करें।
- कुंभ राशि के जातक निवेश में लाभ कमाने के लिए 'ॐ देवमात्रे नमः' मंत्र का जप करें।
- मीन राशि के जातक शुक्रवार के दिन पूजा के समय 'ॐ परायै नमः' मंत्र का जप करें।
मां लक्ष्मी के मंत्र
1. या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।
या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥
या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।
सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥
2. ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं त्रिभुवन महालक्ष्म्यै अस्मांक दारिद्र्य नाशय प्रचुर धन देहि देहि क्लीं ह्रीं श्रीं ॐ ।
3. ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ ।।
4. ॐ सर्वाबाधा विनिर्मुक्तो, धन धान्यः सुतान्वितः।
मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः ॐ ।।
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥
5. ॐ ह्रीं क्ष्रौं श्रीं लक्ष्मी नृसिंहाय नमः ।
ॐ क्लीन क्ष्रौं श्रीं लक्ष्मी देव्यै नमः ।।
6. ॐ ह्री श्रीं क्रीं श्रीं क्रीं क्लीं श्रीं महालक्ष्मी मम गृहे धनं पूरय पूरय चिंतायै दूरय दूरय स्वाहा ।
7. ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं सौं ॐ ह्रीं क ए ई ल ह्रीं ह स क ह ल ह्रीं सकल ह्रीं सौं ऐं क्लीं ह्रीं श्री ॐ।
8. ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये
धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥
9. ऊँ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहम ।।
10. ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:
यह भी पढ़ें: इन 5 राशियों की लगने वाली है लॉटरी, जल्द पूरा होगा अमीर बनने का सपना
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।