Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandra Grahan 2025: होली पर कब से लगने वाला है चंद्र ग्रहण? यहां जानें सूतक और समय

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Fri, 14 Mar 2025 06:59 AM (IST)

    होली के शुभ अवसर पर आत्मा के कारक सूर्य देव राशि कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। साथ ही आज चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2025 Sutak Time in India) भी लगने वाला है। आज के दिन मन के कारक चंद्र देव अपनी चाल भी बदलेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को लाभ होगा।

    Hero Image
    Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण पर क्या करें और क्या न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार 14 मार्च यानी आज होली है। यह पर्व देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर लोग जगत के पालनहार भगवान कृष्ण और राधा रानी की पूजा करते हैं। साथ ही देवों के देव महादेव और मां पार्वती को गुलाल अर्पित करते हैं। होली पर चंद्र ग्रहण भी (Chandra Grahan Kab Hai) लगने वाला है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: इस दिन से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र, जानिए किस पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

    सूतक (Chandra Grahan Sutak Time)

    सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन लगता है। वहीं, चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि पर लगता है। सूर्य ग्रहण के दिन सूतक 12 घंटे पहले लगता है। वहीं, चंद्र ग्रहण के दिन सूतक 9 घंटे पहले लगता है। हालांकि, सूतक तभी मान्य होता है, जब ग्रहण दिखाई देता है।

    कब से चंद्र ग्रहण (Holi 2025 Chandra Grahan)

    ज्योतिषियों की मानें तो साल का पहला ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा पर लगेगा। फाल्गुन पूर्णिमा आज दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक है। इसके बाद चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि  शुरु होगी। साल का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को भारतीय समयानुसार (Chandra Grahan 2025 Time in India) सुबह 09 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 29 मिनट तक है। भारत में यह दिखाई नहीं देगा। इसके लिए सूतक भी मान्य नहीं होगा। इस प्रकार 14 मार्च होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा।

    ग्रहण के दौरान क्या न करें (Eclipse Precautions)

    • चंद्र ग्रहण के दौरान शुभ काम न करें।
    • ग्रहण के समय देवी-देवताओं की प्रतिमा न छूएं।
    • ग्रहण के समय खाना न पकाएं।
    • चंद्र ग्रहण के दौरान नकारात्मक जगहों पर न जाएं।
    • नुकीली चीजों का इस्तेमाल न करें।
    • ग्रहण को नंगी आंखों से न देखें।

    ग्रहण के बाद क्या करें (Eclipse Precautions)

    • गंगाजल से घर को शुद्ध करें।
    • ग्रहण के बाद स्नान-ध्यान करें।
    • ग्रहण के दौरान विष्णु मंत्र जप करें।
    • ग्रहण के समय महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।
    • ग्रहण के बाद भगवान शिव की पूजा करें।
    • ग्रहण के बाद अन्न और दान करें।

    यह भी पढ़ें: मार्च महीने में कब मनाया जाएगा रंगों का त्योहार होली? एक क्लिक में नोट करें सही तारीख

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।