Zodiac Signs: फरवरी महीने में इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात
ज्योतिषियों की मानें तो मन के कारक चंद्र देव (Chandra Dev Favorite zodiac signs) की कृपा बरसने से जातक को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही मन प्रसन्न रहता है। वहीं कुंडली में चंद्रमा कमजोर होने पर जातक को मानसिक तनाव की समस्या होती है। इसके लिए ज्योतिष कुंडली में चंद्रमा मजबूत करने की सलाह देते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। फरवरी का महीना कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस महीने कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इनमें बुध देव दो बार राशि परिवर्तन करेंगे। इसके साथ ही आत्मा के कारक सूर्य देव भी राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने की तिथि पर कुंभ संक्रांति मनाई जाएगी। इसके अगले दिन से फाल्गुन महीने की शुरुआत होगी।
ज्योतिषियों की मानें तो फरवरी के महीने में कई राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू होंगे। इन राशि के जातकों पर चंद्र देव (Chandra Dev Favorite zodiac signs) की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से हर काम में सफलता मिलेगी। साथ ही आर्थिक तंगी दूर होगी। आइए, इन 2 राशि के बारे में जानते हैं-
यह भी पढ़ें: Chandra Gochar 2025: फरवरी में इन राशियों पर बरसेगी चंद्र देव की कृपा, कारोबार में होगी वृद्धि
वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं और आराध्या जगत की देवी मां दुर्गा हैं। इस राशि का शुभ रंग सफेद है। वहीं, शुभ अंक दो और सात है। मन के कारक चंद्र देव की कृपा वृषभ राशि के जातकों पर बरसती है। उनकी कृपा से वृषभ राशि को जीवन में मनमुताबिक सफलता मिलती है। साथ ही हर एक शुभ काम में सफलता मिलती है। फरवरी महीने में वृषभ राशि के जातकों पर चंद्र देव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से मानसिक तनाव से निजात मिलेगी। साथ ही धन की परेशानी दूर होगी। अगर निवेश करने की सोच रहे हैं, तो समय अनुकूल है। निवेश के लिए यह महीना उत्तम है। किसी बड़े की मदद से जीवन में विशेष सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग हैं। जगत की देवी मां दुर्गा की पूजा करने से सुखों में वृद्धि होगी।
कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। इस राशि के जातकों पर देवगुरु बृहस्पति की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से कर्क राशि के जातकों को धन का अभाव नहीं होता है। फरवरी महीने में कर्क राशि के जातकों पर चंद्र देव की कृपा बरसेगी। चंद्र देव की कृपा से फरवरी का महीना उत्तम रहने वाला है। भविष्य की प्लानिंग कर सकते हैं। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। धन संचय यानी मनी सेविंग करने में सफल होंगे। महादेव की कृपा से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। निवेश से लाभ होगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी अनजान शख्स से मुलाकात होगी। प्यार के लिए भी फरवरी का महीना बेहद शुभ रहेगा। अगर कोई काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो समय उत्तम है। हालांकि, बड़े फैसले लेते समय अपनों की राय अवश्य लें। भावनाओं में बहकर कोई फैसले न लें।
यह भी पढ़ें: फरवरी महीने में कब है महाशिवरात्रि? नोट करें शुभ योग एवं मुहूर्त
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।