Chanakya Niti Tips: जीवन से सीखें ये जरूरी सबक, कोई नहीं रोक पाएगा आपकी सफलता
आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti Tips) अपने नीति शास्त्र में शिक्षा राजनीति और घर-परिवार से जुड़ी कई बातों का उल्लेख करते हैं जो आज के समय में भी काफी महत्वपूर्ण बनी हुई हैं। आज हम आपको आचार्य चाणक्य के अनुसार कुछ ऐसी बातों के व्यक्ति को हमेशा ध्यान रखना चाहिए इससे आपको अपने लक्ष्य प्राप्त करने में काफी मदद मिल सकती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आचार्य चाणक्य भारत के विद्वानों की सूची में शामिल हैं, जो एक महान शिक्षक भी थे। उन्हें राजनीति, अर्थशास्त्र, युद्ध रणनीति का बहुत ही अच्छा ज्ञान था। चाणक्य के अनुसार कई बार जीवन में हमें कई सबक मिलते हैं, जिनका ध्यान रखा जाए, तो हम भी जीवन में सफलता को प्राप्त कर सकते हैं।
जरूर ले सबक
आचार्य चाणक्य का कहना है कि हर व्यक्ति को जीवन का सबसे पहला सबक खुद की गलतियों से ही लेना चाहिए और उन गलतियों को कभी दोबारा नहीं दोहराना चाहिए। इससे आपके लिए लक्ष्य प्राप्ति का रास्ता और भी आसान हो जाता है। इसके साथ ही वह व्यक्ति भी जीवन में हमेशा सफल होता है, जो दूसरों की गलतियों से सबक ले लेता है।
(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
बढ़ सकती हैं मुसीबतें
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को कभी भी उन लोगों से दोस्ती नहीं करनी चाहिए, जो आपके सामने तो आपके मित्र हैं, लेकिन पीछे दुश्मन का काम करते हैं। आचार्य चाणक्य के मुताबिक व्यक्ति को जीवन में ऐसे लोगों से हमेशा सावधान और दूर रहना, क्योंकि यही लोग आगे चलकर आपके सबसे बड़े दुश्मन की भूमिका निभाते हैं।
यह भी पढ़ें - Chanakya Niti: जीवन में इन 5 जगहों पर भूलकर भी न रखें कदम, अंधकार में चला जाएगा भविष्य
कौन है श्रेष्ठ
आचार्य चाणक्य का कहना है कि जो व्यक्ति यह जानता है किस कार्य से आपको लाभ प्राप्त शुभ-अशुभ परिणाम मिल सकते हैं, वह हमेशा सफल होता है। इसी के साथ चाणक्य ने उस व्यक्ति को भी श्रेष्ठ बताया है, जो धर्म का उपदेश देते हैं। ऐसे में व्यक्तियों की बातें गौर से सुननी चाहिए, क्योंकि ये बातें आपको भी सफल बनाने में मदद कर सकती हैं।
न करें ये काम
किसी भी व्यक्ति के जीवन में गुरुजन काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में आचार्य चाणक्य का कहना है कि हमेशा अपने गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि गुरु ही आपके जीवन की समस्याओं का निवारण करने में आपकी मदद करते हैं और आपका सही मार्गदर्शित करते हैं। भूलकर भी अपने गुरुजनों का अपमान न करें।
यह भी पढ़ें - Chanakya Niti: इन परिस्थितियों में कभी न घबराएं, वरना कहलाएंगे कायर, नहीं मिलेगी सफलता
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।