Chanakya Niti: इन परिस्थितियों में कभी न घबराएं, वरना कहलाएंगे कायर, नहीं मिलेगी सफलता
चाणक्य नीति (Chanakya Niti) आज भी काफी लोकप्रिय बनी हुई है। माना जाता है कि यदि इस नीति को जीवन में अपनाया जाए तो उस व्यक्ति को सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। इसलिए आज भी लोग चाणक्य नीति पर अमल करते हैं। चाणक्य जी ने यह भी बताया है कि इन जगहों पर घबराने वाला व्यक्ति कायर होता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में जीवन के कई पहलुओं पर बात की है। जहां उन्होंने यह बताया है कि व्यक्ति को सफलता प्राप्ति के लिए क्या काम करने चाहिए, वहां उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया है कि किन बातों से दूर रहने चाहिए। ऐसे में उन्होंने यह भी बताया है कि असल में किस व्यक्ति को कायर मानना चाहिए। चलिए जानते हैं कि इस विषय में आचार्य चाणक्य ने क्या कहा है।
तभी होगी लक्ष्यों की प्राप्ति
हर व्यक्ति को जीवन में कभी-न-कभी संघर्षों का भी सामना करना पड़ता है। इसपर चाणक्य कहते हैं कि जीवन में कभी संघर्ष आने पर व्यक्ति को घबराना नहीं चाहिए। संघर्ष ही व्यक्ति को अंदर से मजबूत बनाते हैं और जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता दिखाते हैं। ऐसे में जो व्यक्ति लाइफ में आई परेशानियों से घबरा जाता है वह कभी उन्नति नहीं कर सकता। इसलिए हर परिस्थिति का डटकर सामना करें, तभी आप अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं।
ऐसे लोगों की नहीं होती तरक्की
परिवर्तन जीवन का नियम है। इस विषय पर आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो इंसान जीवन में आने वाले बदलावों से घबराता है, वह जीवन में कभी अपनी मंजिल को हासिल नहीं कर सकता। बदलाव से घबराने वाले लोग हमेशा परेशान बने रहते हैं और वह जीवन में आए परिवर्तन को स्वीकार नहीं कर पाते। इसी कारण से वह जीवन में भी आगे नहीं बढ़ते। इसलिए अगर आप जीवन में तरक्की करना चाहते हैं, तो इसके लिए लाइफ में आए बदलावों को एक्सेप्ट करें।
यह भी पढ़ें - Chanakya Niti: इन 5 जगहों पर रहने वाले लोग हमेशा रहते हैं गरीब, कभी नहीं करते हैं तरक्की
कोई नहीं रोक पाएगा सफलता
मेहनत से घबराने वाले व्यक्ति को भी जीवन में कुछ नहीं मिलता। बिना कर्म किए कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता। इसलिए मेहनत से कभी मुंह न मोड़ें और अच्छे कर्म करते हुए अपने पथ पर आगे बढ़ते रहें। अगर आप जीवन में इन बातों का ध्यान रखते हैं, तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।
यह भी पढ़ें - Chanakya Niti: समझदार होने के बाद भी मूर्ख कहलाते हैं ऐसे लोग, कहीं नहीं मिलता सम्मान
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।