विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऑफिस में कोई कर दे जीना मुश्किल, तो चाणक्य की ये 3 गुप्त नीतियां पलट देंगी पूरा खेल, दुश्मन भी करेगा सलाम

Published: Wed, 04 Nov 2026 05:03 PM (IST)

ऑफिस में कोई सहकर्मी आपका जीना मुश्किल कर रहा है तो घबराएं नहीं। आचार्य चाणक्य की ये 3 गुप्त नीतियां ...और पढ़ें

ऑफिस में मुश्किल सहकर्मियों और परिस्थितियों से निपटने के उपाय । (Picture Credit- AI Generated)

ऑफिस में मुश्किल सहकर्मियों और परिस्थितियों से निपटने के उपाय । (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ऑफिस में काम करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। कई बार काम के दबाव से ज्यादा परेशानी वहां के लोगों के व्यवहार से होती है। कोई सहकर्मी बार-बार आपकी कमियां निकालता है, तो कोई आपकी मेहनत का श्रेय खुद लेने की कोशिश करता है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो दूसरों को नीचा दिखाने और उनके काम में रुकावट डालने का कोई मौका नहीं छोड़ते। ऐसी परिस्थितियों में व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान हो जाता है और उसका काम में मन लगना भी मुश्किल हो जाता है।

अगर आपके ऑफिस में भी कोई व्यक्ति आपका जीना मुश्किल कर रहा है, तो आचार्य चाणक्य की नीतियां आपके काम आ सकती हैं। आइए जानते हैं उनकी ऐसी ही 3 नीतियां, जो आपको ऑफिस की परेशानियों से निपटने में मदद कर सकती हैं।

मौन और धैर्य रखें

परिस्थिति अच्‍छी हो या बुरी तुरंत प्रतिक्रिया न दें। अगर ऑफिस में कोई सहकर्मी आपको बार-बार परेशान करता है या बेवजह बहस करने की कोशिश करता है, तो उसके उकसाने में न आएं। गुस्से में कही गई एक बात आपकी छवि खराब कर सकती है। इसलिए पहले परिस्थिति को समझें और फिर सोच-समझकर जवाब दें। कई बार शांत रहने से आपको ज्‍यादा फायदा हो सकता है।

अपनी हर बात हर किसी को न बताएं

अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। कोई आपका कितना भी करीबी क्‍यों न हो, अपनी योजनाओं को तबतक किसी को न बताएं, जब तक वह पूरी न हो जाएं। अपनी बातों को अपने अंदर रखें। ऐसा कई बार होता है कि ऑफिस में जिसे आप अपना सबसे ज्‍यादा करीबी समझते हैं, वो सबसे ज्‍यादा आपसे जल की भावना रख सकते हैं और आपकी जो भी योजनाएं हैं, उन्‍हें जानने के बाद वो किसी ऐसे व्‍यक्ति को उन्‍हें बता देते हैं, जो आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

जहां सम्मान न मिले, वहां अपनी ऊर्जा बर्बाद न करें

व्यक्ति को अपने आत्मसम्मान की रक्षा करनी चाहिए। अगर ऑफिस में कोई बार-बार आपका अपमान करता है, आपकी मेहनत को नजरअंदाज करता है या आपको मानसिक रूप से परेशान करता है, तो ऐसी स्थिति को सामान्य मानकर चुप न रहें। अपनी सीमाएं तय करें और जरूरत पड़ने पर संबंधित वरिष्ठ अधिकारी या एचआर से बात करें। अगर कार्यस्थल का माहौल लगातार आपके आत्मसम्मान और मानसिक शांति को प्रभावित कर रहा है, तो बेहतर अवसर तलाशना भी गलत नहीं है।

अत: चाणक्य की इन तीन नीतियों से हमें यह सीख मिलती है कि मुश्किल परिस्थितियों में गुस्से के बजाय धैर्य रखना ज्‍यादा फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें- मीठी जुबान पर मत जाइए! आचार्य चाणक्य ने बताए नकली चेहरों को बेनकाब करने के 4 अचूक तरीके

यह भी पढ़ें- चाणक्य नीति: दुश्मन को हराने के 7 अचूक तरीके, इन बातों का ध्यान रखेंगे तो घुटने टेक देंगे विरोधी!

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।