गुड लुक्स तो सबके पास हैं, पर लोग उस इंसान को याद रखते हैं जिसमें चाणक्य की ये 6 आदतें होती हैं
चाणक्य नीति के अनुसार, व्यक्ति की छोटी-छोटी आदतें उसे बाहरी सुंदरता से कहीं अधिक आकर्षक बनाती हैं। कम बोलना, साफ-सफाई, शांत व्यवहार, आत्म-सम्मान और अनुशासन जैसी आदतें आत्मविश्वास व सम्मान दिलाती हैं।

चाणक्य नीति से खुद को बेहतर बनाने की आदतें (Picture Credits- AI Images)
HighLights
कम बोलने वाले लोग दूसरों की नजरों में अधिक मायने रखते हैं।
साफ-सफाई और आत्मविश्वास व्यक्ति को स्वाभाविक रूप से आकर्षक बनाते हैं।
शांत व्यवहार गुस्से से अधिक प्रभावशाली और परिपक्वता दर्शाता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में लोग शायद ही किसी को सिर्फ उसके चेहरे की वजह से याद रख पाते होंगे। वे उस इंसान को ज्यादा याद रखते हैं, जो कॉन्फिडेंस के साथ कमरे में आया हो, साफ-साफ बात की हो, झगड़े को दौरान भी शांत रहा हो या फिर उसने अपने आस-पास सभी को कम्फर्टेबल महसूस कराया हो।
चाणक्य का मानना है कि, व्यक्ति की छोटी-छोटी आदतें चुपचाप लोगों को आपके बारे में सोचने का मौका देती है। ये आदतें आपको कॉन्फिडेंस, समझदारी और सेल्फ-रिस्पेक्ट पाना का मौका देती है। आइए जानते हैं चाणक्य नीति की वो आदतें जिन्हें अपनाकर कोई भी इंसान लुक्स से ज्यादा आकर्षक बन सकता है।
कम बोलने की आदत
चाणक्य का मानना था कि, जो लोग कम बोलते हैं, वो अक्सर दूसरों की नजरों में काफी ज्यादा मायने रखते हैं। जब कोई व्यक्ति लगातार बातें करता है, लोगों को टोकता है या फिर हर बार फौरन शेयर कर देता है, तो उसकी बातें धीरे-धीरे लोगों के बीच कम प्रभावशाली होते चली जाती है। लेकिन जो इंसान ध्यान से सुनता है, बोलने से पहले सोचता है और सोच-समझकर शब्दों का चुनाव करता है, वह अपने आप ही दूसरों से काफी ज्यादा आकर्षक लगता है।
चाणक्य का मानना था कि, चुप्पी से लोगों के अंदर जिज्ञासा पैदा होती है। यह आदत इंसान को मेंटली और इमोशनली दोनों तरह से बैलेंस कराता है। यही कारण है कि शांत और सोच-विचार करके बोलने वाले लोग अक्सर जोर से बोलने वाले और ध्यान खींचने वाले लोगों के मुकाबले ज्यादा प्रभावशाली और आकर्षक होते हैं।
साफ-सफाई रखने से आत्मविश्वास पैदा होता है
चाणक्य कहते थे कि, आकर्षण का गहरा संबंध सेल्फ-रिस्पेक्ट से भी होता है। किसी इंसान को अलग दिखने के लिए मंहगे कपड़ों या परफेक्ट लुक्त की जरूरत नहीं होती है। साफ कपड़े पहनना, अच्छी तरह से हाइजीन बनाए रखना, फ्रेश महकना, बाल ठीक से रखना और कॉन्फिडेंस से खड़े होना जैसी छोटी-छोटी आदतें दूसरों की नजरों में उन्हें पूरी तरह से बदलकर रख देती है। लोग नैचुरली मान लेते हैं कि जो व्यक्ति अपना ख्याल इतने अच्छे से रखता है, वो डिसिप्लिन्ड, रिस्पॉन्सिबल और कॉन्फिडेंट होता है।
शांति गुस्से से ज्यादा असरदार है
चाणक्य का मानना था कि प्रेशर में इंसान जिस तरह रिएक्ट करता है, उससे उसकी असली ताकत का पता चलता है। ज्यादातर लोग अपने चार्म तब खो देते हैं, जब वे गुस्से, जलन, ईगो या फ्रस्ट्रेशन पर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। वे बिना सोचा-समझे रिएक्ट करते हैं, ऐसी बातें कह देते हैं जिनका उन्हें पछतावा होता है या फिर छोटी-छोटी बातों को अपनी शांति भंग करने देते हैं। लेकिन जो इंसान झगड़े या विवाद के दौरान शांत होता है वह फौरन ज्यादा मजबूत और मैच्योर लगता है। शांत रहना समझदारी की निशानी है, न कि डरने या चुप रहने की है क्योंकि इससे पता चलता है कि आप दूसरों की भावनाओं से कंट्रोल नहीं होते हैं।
बिजी लाइफ ज्यादा खूबसूरत है
चाणक्य का मानना था कि, लोग उन लोगों को ज्यादा महत्व देते हैं, जो खुद को महत्व देते हैं। जो लोग हमेशा उपलब्ध रहते हैं, लगातार ध्यान खींचने की कोशिश करते हैं या खुशी के लिए दूसरों पर निर्भर रहते हैं, वे अक्सर समय के साथ कम आकर्षक होने लगते हैं। लेकिन जो लोग अपने लक्ष्य, शौक, काम, सेहत और व्यक्तिगत विकास पर ध्यान देते हैं, वे अपने आप ही और भी ज्यादा आकर्षक हो जाते हैं।
सम्मान से लोग आपको याद रखते हैं
चाणक्य का मानना था कि, कोई इंसान दूसरों के साथ जैसा बर्ताव करता है, उससे उसके कैरेक्टर के बारे में सब कुछ पता चल जाता है। कोई अच्छा दिखने वाला सफल और प्रसिद्ध हो सकता है लेकिन अगर व बदतमीज,घमंडी या बेइज्जत करने वाला है, तो लोग आखिरकार उससे दूरी बनाने लगेंगे। सच्चे आकर्षक लोग दूसरों को इज्जत और आरामदायक महसूस कराने की कोशिश करते हैं।
जो इंसान प्यार से बोलता है, ठीक से सुनता है और दूसरों को अहमियत देता वह अक्सर लोगों को पसंद आ जाता है। इज्जत का असर लंबे समय तक रहता है, क्योंकि इससे लोग आपके आस-पास अच्छा महसूस करते हैं।
अनुशासन मोटिवेशन से ज्यादा असरदार
चाणक्य का मानना था कि डिसिप्लिन कैरेक्टर की सबसे खास निशानियों में से एक है। जो कोई टाइम पर आता है, वादे पूरे करता है, रूटीन फॉलो करता है और रेगुलर रहता है वह अपने आप ज्यादा भरोसेमंद और मैच्योर लगता है। लोग डिसिप्लिन वाले लोग पर ज्यादा भरोसा करते हैं क्योंकि उन्हें पता होता है कि उनसे क्या उम्मीद करनी है।
टाइम पर जवाब देना, ऑर्गनाइज्ड रहना, रेगुलर एक्सरसाइज करना और वादे निभाना जैसी छोटी-छोटी आदतें भी इंसान की इमेज को बेहतर बनाती है। अनुशासन आकर्षक होता है क्योंकि यह स्टेबिलिटी, जिम्मेदारी और फोकस दिखाता है। जबकि मोटिवेशन आता-जाता रहता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।