विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चाणक्य नीति: दोस्त बनाने से पहले जरूर परख लें ये 3 बातें, वरना रिश्ते में मिल सकता है धोखा

Published: Sat, 10 Oct 2026 11:30 AM (IST)

आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार, जीवन में दोस्त का चुनाव सावधानी से करना चाहिए। सच्चा मित्र वही है जो ...और पढ़ें

भूलकर भी न बनाएं ऐसे लोगों को दोस्त (Picture Credit- AI Generated)

भूलकर भी न बनाएं ऐसे लोगों को दोस्त (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. सच्चा मित्र सीधे आपकी अच्छाई-बुराई बताए।

  2. खराब चरित्र, नशेड़ी लोगों से दोस्ती न करें।

  3. दोस्ती में मर्यादा का पालन करना आवश्यक है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में आचार्य चाणक्य की नीतियों को बहुत महत्व दिया जाता है। उनकी नीतियों का जीवन में पालन करने से सफलता के मार्ग खुलते हैं और खूब तरक्की होती है। आचार्य चाणक्य की नीति के अनुसार, जीवन में दोस्त का चुनाव करते समय बेहद सावधानी बरतनी चाहिए, ताकि हर परेशानी में दोस्त आपका साथ दे।

आचार्य चाणक्य की नीति में बताया गया है कि जीवन में ऐसे दोस्त जरूर बनाने चाहिए, जो संकट के समय आपके साथ खड़े रहें और आपको गलत रास्ते पर जाने से रोकें। दोस्त बनाते समय पहले उसके स्वभाव, आदतों और दूसरों के प्रति उसके व्यवहार को समझना जरूरी है। इन बातों का ध्यान रखकर दोस्त का चयन करने से जीवन में कभी भी धोखा नहीं मिलता।

यह जानकर आपके मन में भी यह सवाल आ रहा होगा कि दोस्त बनाते समय चाणक्य नीति की किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

चाणक्य नीति की इन बातों का रखें ध्यान

  • चाणक्य नीति के अनुसार, सच्चा मित्र वही है जो पीठ पीछे बात करने के बजाय आपकी अच्छाई या बुराई सीधे आपके सामने रखता है। जो दोस्त आपके सामने आपकी तारीफ करता है और पीठ पीछे आपकी बुराई करता है, ऐसे दोस्त से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ऐसी आदत वाले लोगों से दोस्ती करने से जीवन में भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
  • इसके अलावा जीवन में कभी भी ऐसे लोगों से दोस्ती नहीं करनी चाहिए, जिनका चरित्र अच्छा न हो, या जो नशा करते हों और जुआ खेलते हों। ऐसे लोगों के साथ रहने से आगे चलकर आपको भी भारी परेशानी और अपमान का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आचार्य चाणक्य का मानना था कि हमेशा अच्छे चरित्र वाले लोगों को ही दोस्त बनाना चाहिए।
  • चाणक्य नीति के अनुसार, दोस्ती के रिश्ते में मर्यादा का पालन करना बहुत जरूरी होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोस्ती की भी अपनी एक सीमा और मर्यादा होती है, जिसे भूलकर भी पार नहीं करना चाहिए। अगर कोई दोस्ती में मर्यादाओं का उल्लंघन करता है, तो धीरे-धीरे रिश्ता कमजोर होकर टूट सकता है। इसलिए हर व्यक्ति को दोस्ती में मर्यादा का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें- 30 की उम्र में कदम रखने से पहले चाणक्य के ये 9 सबक बदल देंगे आपकी सोच

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।